Ramayana का हिस्सा बनने पर सुपरस्टार यश का रिएक्शन आया सामने, बोले- राम वर्सेज रावण की कहानी…

Updated:
विज्ञापन
Yash screentime in ramayana

Yash screentime in ramayana

Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायण साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. मूवी के फर्स्ट लुक को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था. अब फाइनली मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया. जिसे सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने खूब पसंद किया. अब रावण का रोल निभाने वाले साउथ सुपरस्टार ने मूवी को लेकर बात की.

विज्ञापन

Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायण का फर्स्ट लुक टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. उनका कहना है कि ये फिल्म जरूर 2000 करोड़ का केक काटेगी. रावण का किरदार निभा रहे यश ने भी टीम की तारीफ की और उन्हें सबसे बेहतरीन सहयोग बताया.

यश ने रामायण को लेकर की बात

यश ने अपने एक्स हैंडल पर रामायण की टीम की तारीफ करते हुए लिखा, “दस साल की आकांक्षा… दुनिया के सबसे महान महाकाव्य को दुनिया के सामने लाने का अथक दृढ़ विश्वास. दुनिया के कुछ बेहतरीन लोगों के सहयोग से यह सुनिश्चित करने का नतीजा कि रामायण को सबसे ज्यादा श्रद्धा और सम्मान के साथ पेश किया जाए… शुरुआत में आपका स्वागत है. आइए राम वर्सेज रावण की अमर कहानी का जश्न मनाएं. हमारा सच और इतिहास.”

रामायण: द इंट्रोडक्शन का लॉन्च

मेकर्स ने रामायण: द इंट्रोडक्शन के वर्ल्डवाइड लॉन्च के साथ महाकाव्य ब्रह्मांड का अनावरण किया, जिसमें पौराणिक कथाओं की दो सबसे प्रतिष्ठित शक्तियों: राम वर्सेज रावण के बीच कालातीत युद्ध के लिए मंच तैयार किया गया. वीडियो की शुरुआत जड़ों से होती है, ब्रह्मा, विष्णु और शिव की त्रिमूर्ति जो दुनिया पर राज करते हैं. शानदार एनिमेशन के साथ, वीडियो में रामायण के पात्रों का परिचय दिया गया है, भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है, सीता के रूप में साईं पल्लवी और रावण के रूप में यश.

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियो की ओर से निर्मित, 8 बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी के साथ, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से, रामायण को आईमैक्स के लिए फिल्माया जा रहा है और इसे दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा. पार्ट 1 दिवाली 2026 में और पार्ट 2 दिवाली 2027 में.

यह भी पढ़ें-Ramayana: 835 करोड़ की मेगा फिल्म में कौन निभा रहा है राम, रावण और सीता का किरदार? देखें पूरी डिटेल, बढ़ेगी एक्साइटमेंट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola