Raid 2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस तय करेगी रेड 3 बनेगी या नहीं, सीक्वल को लेकर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा
Raid 2 Box Office Collection Day 36
Raid 2: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. वहीं एडवांस बुकिंग में भी यह अच्छा परफॉर्म कर रही है. अजय एक बार फिर अमय पटनायक के रूप में वापसी करेंगे. अब डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने बताया कि रेड 3 बनेगी या नहीं.
Raid 2: रेड 2 को बड़े पर्दे पर आने में बस दो दिन बाकी हैं. इसमें अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं. जहां अजय अमय पटनायक के रूप में वापसी कर रहे हैं. वहीं रितेश विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है. वहीं आठ सेकंड का एक डायलॉग भी हटा दिया गया. सस्पेंस थ्रिलर में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल भी हैं. अब रिलीज से पहले डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने बताया कि रेड 3 बनेगी या नहीं.
क्या रेड 2 के बाद बनेगी रेड 3
क्या रेड 3 बन रही है? इसपर बड़ा अपडेट देते हुए राजकुमार गुप्ता ने बताया, “अभी यह बहुत जल्दी है, क्योंकि हम हमेशा एक अच्छी कहानी बताना चाहते हैं और फिर यह देखना चाहते हैं कि दर्शकों को यह पसंद आती है या नहीं. रेड 2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस ही तय करेगी कि क्या यह रेड 3 के बराबर है.”
रेड 2 की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
रेड 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. टिकट की अच्छी बिक्री के साथ, मूवी अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से कड़ी टक्कर लेने के लिए तैयार है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, रेड 2 के लिए अब तक भारत भर में सभी प्रारूपों में 2256 के लिए 12182 टिकटें बिक चुकी हैं. फिल्म ने टिकट बिक्री से 42.12 लाख रुपये कमाए हैं. इसके अलावा, ब्लॉक सीटों को ध्यान में रखते हुए, फिल्म की शुरुआत 1.08 करोड़ रुपये की कमाई के साथ होगी. महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर में ज्यादातर टिकट बिक रहे हैं.
रेड 2 के बारे में
साल 2018 की फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. रेड 2 की भारत में 15 करोड़ से 17 करोड़ रुपये की कमाई होने की संभावना है. ‘रेड 2’ के निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार हैं. यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज की ओर से प्रस्तुत की गई है और यह पैनोरमा स्टूडियोज की ओर से निर्मित है. राज कुमार गुप्ता निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Raid 2 की रिलीज से पहले कहानी से उठा पर्दा, डायरेक्टर बोले- अजय देवगन का सीन कॉमेडी को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








