Raid 2 Box Office Collection Day 32: 32 दिन बाद भी नहीं थमी रेड 2 की कमाई, जानिए हिट हुई या फ्लॉप साबित हुई फिल्म

Raid 2 Box Office Collection Day 32:
Raid 2 Box Office Collection Day 32: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की और अब 32वें दिन कितनी कमाई हुआ, यहां आपको बताते हैं.
Raid 2 Box Office Collection Day 32: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की स्टारकास्ट से सजी फिल्म रेड 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली. दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में जबरदस्त कमाई की थी. दूसरे वीकेंड तक फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. उसके बाद मूवी की कमाई में गिरावट आ गई और कलेक्शन काफी कम हो गया. अब फिल्म की पकड़ सिनेमाघरों में ढीली होती जा रही है. आइए आपको 32वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
रेड 2 ने 32वें दिन कमाए इतने करोड़
रेड 2 की कमाई अब काफी कम हो गई है और ये इशारा कर रही है कि सिनेमाघरों में फिल्म का सफर जल्द ही खत्म हो सकता है. इस हफ्ते अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज होने वाली है. इसके अलावा 5 जून को कमल हासन की मूवी ठग लाइफ भी रिलीज होगी. ऐसे में रेड 2 का इन दोनों फिल्मों के सामने टिक पाना मुश्किल लगता है. sacnilk के अनुसार फिल्म ने 32वें दिन करीब 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके आंकड़ों में थोड़ा फेर बदल हो सकता है. टोटल कमाई मूवी ने 166.91 करोड़ रुपये की कर ली है.
रेड 2 के डे वाइज कलेक्शन के बारे में जानें
- Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 24: 1.85 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 25: 2.4 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 26: 0.75 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 27: 0.85 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 28: 0.7 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 30: 0.6 करोड़ रुपये
- Raid 2 Box Office Collection Day 31: 1.15 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 32: 0.06 करोड़
रेड 2 का टोटल कलेक्शन- 166.91 करोड़
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










