ePaper

Raid 2 Box Office Collection Day 15: रेड 2 15वें दिन फ्लॉप हुई या हिट, टोटल कलेक्शन करेगी हैरान

Updated at : 15 May 2025 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 41

Raid 2 Box Office Collection Day 41

Raid 2 Box Office Collection Day 15: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 ने जाट, सिकंदर, स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मूवी रिलीज के 15 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. आइये जानते हैं 1 मई को रिलीज हुई क्राइम ड्रामा ने अब तक कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की क्राइम ड्रामा रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली, यही वजह है कि जाट, हिट 3 और रेट्रो से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद क्राइम ड्रामा ने काफी अच्छा परफॉर्म किया. इसके लगातार वीकडे कलेक्शन ने भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है. आइये जानते हैं 15 दिनों में इसने कितनी कमाई की.

रेड 2 ने 15वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk के अनुसार अजय देवगन की रेड 2 ने 15वें दिन सुबह के शोज तक 0.37 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 133.82 करोड़ हो गई है. हालांकि आंकड़ा शाम तक बढ़ेगा, क्योंकि दोपहर, शाम और नाइट शोज के डाटा आएंगे. मूवी वीकेंड में अच्छी कमाई करती है. यही वजह है कि इसका कलेक्शन बढ़ता जा रहा है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 8: 5.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 14: 3.35 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 15: 0.37 करोड़

Raid 2 Total Collection- 133.82 करोड़

रेड 2 के लिए 150 करोड़ का बिजनेस करना मुश्किल

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार, “गुरुवार और शनिवार को दो प्रमुख हॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में 150 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के लिए ‘रेड 2’ को टिकट खिड़कियों पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखना होगा.” रेड 2 में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वाणी कपूर उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं. वहीं रितेश देशमुख विलेन के रोल में है.

यह भी पढ़ें- Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉर्डर 2 नहीं OTT फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल, मचाएंगे तबाही

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola