Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की 'रेड 2' का पहले दिन डंका, पुराने रिकॉर्ड तोड़कर बनी ब्लॉकबस्टर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 May 2025 2:53 PM

विज्ञापन

Raid 2 Lifetime Collection

Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और रितेश देशमुख की नई फिल्म 'रेड 2' फाइनली थिएटर्स में आ गई है. फिल्म में इस बार इलियाना की जगह वाणी कपूर ने ली है. इस बीच अब पहली दिन की कमाई सामने आ गई है, जिसके बाद फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 1: राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित एक्शन थ्रिलर ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिस अमय पटनायक के किरदार में शहर से करप्शन का सफाया करते नजर आ रहे हैं. वहीं, इस बार इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर लीड एक्ट्रेस हैं, जो अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. जबकि, फिल्म में इस बार सौरभ शुक्ल दूसरे खलनायक हैं.

इस बार खतरनाक अंजाज में रितेश देशमुख विलेन का रोल कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने मिलकर किया है. इस बीच अब इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने फिल्म का डे 1 कलेक्शन जारी कर दिया है, जिसके बाद रेड 2 कई फिल्मों पर रेड मारते यानी रिकॉर्ड तोड़ते दिख रही है.

रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म के शुरूआती आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म ने पहले दिन 6.03 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. इसी के साथ यह अजय देवगन की दृश्यम (5.8 करोड़) का रिकॉर्ड चकनाचूर कर चुकी है. हालांकि, रेड 2 के यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं है. दर्शकों के क्रेज को देखते हुए फिल्म शाम तक तगड़ी कमाई कर सकती है और इसके बाद यह अजय देवगन की कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. इनमें गोलमाल 3 (8.00 करोड़), सिंघम (8.94 करोड़), रेड (10.04 करोड़), दे दे प्यार दे (10.41 करोड़), सन ऑफ सरदार (10.72 करोड़), बोल बच्चन (12.10 करोड़) और तान्हाजी- द- अनसंग वॉरियर (15.10 करोड़) जैसी फिल्में शामिल हैं.

अजय देवगन का वर्क फ्रंट

अजय देवगन के पास रेड 2 के बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘शैतान 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी फिल्मों शामिल हैं, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. इसके अलावा वह ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ के सीक्वल्स में भी नजर आने वाले हैं. हालांकि, इनकी रिलीज डेट से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है.

यह भी पढ़े: Box Office Clash: रेड 2, रेट्रो या हिट 3? किसने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे और किसकी फूली सांसें?

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola