Sitaare Zameen Par की सफलता से खुश हुए 'रेड 2' के विलन, बोले- ब्लॉकबस्टर

Riteish Deshmukh on Sitaare Zameen Par
Sitaare Zameen Par: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आते ही छा गया है. 11 घंटे में इसे 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. अब इसपर 'रेड 2' के खलनायक रितेश देशमुख का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर कहा है.
Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, 3 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर मंगलवार शाम को रिलीज हुआ और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है. यूजर्स इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. साथ ही उनका यह भी मानना है कि यह फिल्म पक्का सिनेमाघरों में हिट साबित होगी. फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी लीड एक्ट्रेस के रूप में शामिल हैं. अब इसपर एक्ट्रेस के पति रितेश देशमुख ने खुशी जाहिर करते हुए फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है.
रितेश देशमुख ने ट्रेलर को दिया जबरदस्त रिस्पांस
B L O C K B U S T E R !! #SitareZameenPar https://t.co/KUjVJDUPyE
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 13, 2025
रितेश देशमुख हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ में विलन की भूमिका निभाते नजर आए थे. उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब एक्टर ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के 3 मिनट 19 सेकंड के धांसू ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले इसे ‘ब्लॉकबस्टर’ कह डाला है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए ट्रेलर को “असाधारण ट्रेलर” बताया और फिल्म को “ब्लॉकबस्टर” कहा है.
फिल्म के बारे में…
आमिर खान और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख के अलावा अरूश दत्ता, गोपी कृष्णन वर्मा, वेदांत शर्मा, नमन मिश्रा, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन मंगेशकर, आयुष भंसाली, डॉली अहलूवालिया, गुरपाल सिंह और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 20 जून 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें आमिर खान आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. ऐसे में अब आमिर के फैंस को इससे काफी उमीदें हैं.
यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par के ट्रेलर को देख बौखलाए KRK, आमिर खान से बोले- टिंगू पागल हो चुका…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










