कभी थे लाखों दिलों की धड़कन, आज इस हाल में दिखे 'आशिकी' फेम राहुल रॉय, वीडियो वायरल

Viral Video Aashiqui Actor Rahul Roy
Viral Video: ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सूटकेस लेकर पथरीले रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं. उनका सादा अंदाज देख फैंस हैरान हैं, वहीं कुछ लोग वीडियो बनाने वालों के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हाथ में सूटकेस लिए पथरीले रास्ते पर चलता नजर आ रहा है. पहली नजर में वह कोई आम इंसान लगता है, लेकिन सच जानकर लोग हैरान रह गए. यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि 90 के दशक के मशहूर अभिनेता राहुल राॅय हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टारडम हासिल किया था.
सादगी भरे अंदाज में दिखे राहुल रॉय
वायरल वीडियो में राहुल रॉय बेहद साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में ट्रॉली बैग है और वे बिना किसी स्टारडम के दिखावे के आम लोगों की तरह चलते दिखाई देते हैं. उन्हें इस रूप में देखकर वहां मौजूद लोग चौंक गए और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यही सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
‘आशिकी’ से बने थे सुपरस्टार
राहुल रॉय ने ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के गाने और कहानी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. खासकर “बस एक सनम चाहिए…” जैसे गानों ने उन्हें हर दिल अजीज बना दिया. उनकी पहली फिल्म कई महीनों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल चली और उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान मिली.
बिग बॉस के पहले विजेता भी रह चुके हैं
कम ही लोग जानते हैं कि राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो बिग बाॅस के पहले सीजन के विनर भी रह चुके हैं. उन्होंने अपने शांत स्वभाव और सादगी से दर्शकों का दिल जीता था. हालांकि, फिल्मों में शुरुआती सफलता के बाद उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया.
करियर में उतार-चढ़ाव
‘आशिकी’ की सफलता के बाद राहुल रॉय ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनमें से अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाईं. बावजूद इसके, उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी और समय-समय पर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आते रहे.
यह भी पढ़ें: अब साल में सिर्फ 2 फिल्में करेंगे राजकुमार राव, वजह आई सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




