Pawan Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का ‘ले जायेंगे तेरे सजना’ रिलीज, पलक मुच्छल संग धमाकेदार वापसी, फैंस बोले सुपरहिट

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह का नया गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Singh New Song: पवन सिंह और पलक मुच्छल का नया भोजपुरी गाना ‘ले जायेंगे तेरे सजना’ रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है. गाने के म्यूजिक वीडियो पावर स्टार के साथ सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा भी नजर आईं. ऐसे में आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh New Song: बिहार चुनाव 2025 खत्म होते ही भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. गुरुवार को उनका नया गाना ‘ले जायेंगे तेरे सजना’ रिलीज हुआ, जिसे पवन सिंह ने मशहूर प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल के साथ मिलकर गाया है. रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और फैंस के लिए एक परफेक्ट फेस्टिव तोहफा बन गया है.

इस रोमांटिक-डांस नंबर में पवन सिंह के साथ सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा नजर आ रही हैं. इस बीच अगर आपने इस गाने को अबतक नहीं सुना तो आइए पहले इसके डिटेल्स से जान लीजिये.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने की खासियत और टीम

‘ले जायेंगे तेरे सजना’ गान��� के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और एनर्जी से भरे हुए दिख रहे हैं. गाने में वह दूल्हे के लुक में भी दिखाई देते हैं, जो वीडियो को और आकर्षक बनाता है. यही वजह है कि महज दो घंटे में गाने को 300K से ज्यादा व्यूज और 80 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं.

टीम की बात करें तो गाने के लिरिक्स और म्यूजिक शब्बीर अहमद ने तैयार किए हैं. दर्शकों का कहना है कि पवन सिंह और पलक मुच्छल की जोड़ी एक बार फिर सुपरहिट साबित हो रही है. इससे पहले दोनों तीन साल पहले रिलीज हुए छठ गीत ‘जोड़े जोड़े फलवा’ के लिए साथ आए थे, जिसने अबतक 152 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं.

पवन सिंह का चुनावी गाना भी हुआ था हिट

चुनावी मौसम में पवन सिंह का गाया हुआ गाना ‘जोड़ी मोदी नितीश जी की हिट होइए’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. यह गाना चुनावी जोश का नया एंथम बन गया था.

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए पवन सिंह ने लिखा था, “रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से NDA सरकार.” गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की जमकर तारीफ की गई है. यह गीत राजनीतिक रंग में रंगा हुआ है और बीजेपी समर्थकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: कल्पना पटवारी के गाने ‘दिल में समाइलू’ पर रानी रानी चटर्जी का डांस रील वीडियो इंटरनेट पर छाया, फैंस बोले- भोजपुरी क्वीन

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola