Param Sundari Final Box Office: हिट या फुस्स? जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'परम सुंदरी' का खेल खत्म, जानें कितनी हुई फाइनल कमाई
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Oct 2025 8:28 AM
परम सुंदरी फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Param Sundari Final Box Office Collection: तुषार जलोटा की निर्देशित और जान्हवी-सिद्धार्थ स्टारर फिल्म ने भारत में कुल 51.31 करोड़ रुपये कमाए. शुरुआती हफ्ते में ठीक-ठाक शुरुआत के बाद फिल्म तेजी से गिरी और फुस्स साबित हुई. आइए रिपोर्ट बताते हैं फाइनल.
Param Sundari Final Box Office: तुषार जलोटा की ओर से निर्देशित ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी फाइनल रन टाइम पूरी कर ली है. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, जिसके चलते इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कमजोर रहा. और यह सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के करियर की एक और फुस्स फिल्मों में शामिल हुई. इस बीच आइए इसका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पूरा जानते हैं.
चार हफ्तों में काम हुआ तमाम
29 अगस्त को रिलीज हुई परम सुंदरी ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए. शुरुआती वीकेंड में यह 27 करोड़ रुपये तक पहुंची और पहले हफ्ते का कलेक्शन “एक खरीदो एक पाओ” ऑफर की वजह से 37 करोड़ रुपये रहा. इस ऑफर ने फिल्म को शुरुआती दिनों में टिकाए रखा, वरना कमाई और भी कम हो सकती थी. वहीं, दूसरे हफ्ते में नई फिल्मों (द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स, बागी 4, द बंगाल फाइल्स) के रिलीज होते ही फिल्म की रफ्तार थम गई और महज 9 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जो पहले हफ्ते से 75% की गिरावट थी. तीसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 2.50 करोड़ रुपये तक सिमट गया.
चौथे हफ्ते में जॉली एलएलबी 3 की रिलीज के बाद परम सुंदरी लगभग बॉक्स ऑफिस से बाहर हो गई और अंतिम दिनों में नाममात्र की कमाई कर पाई.
परम सुंदरी फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला हफ्ता – 37 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ्ता – 9 करोड़ रुपये
- तीसरा हफ्ता – 2.50 करोड़ रुपये
- चौथा हफ्ता और आगे – 2.81 करोड़ रुपये
Net Final Collection – 51.31 करोड़ रुपये
Worldwide Final Collection – 84.29 करोड़ रुपये
परम सुंदरी की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई
Param Sundari Collection Day 1- 7.25 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 2- 9.25 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 3- 10.25 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 4- 3.25 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 5- 4.25 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 6- 0.08 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 7- 2.65 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 8- 1.75 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 9- 2 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 10- 2.5 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 11- 0.75 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 12- 0.85 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 13- 0.6 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 14- 0.55 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 15- 0.3 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 16- 0.55 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 17- 0.65 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 18- 0.2 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 19- 0.25 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 20- 0.19 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 21- 0.19 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 22- 0.02 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 23- 0.06 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 24- 0.07 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 25- 0.01 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 26- 0.02 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 27- 0.01 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 28- 0.01 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 29- 0.01 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 30- 0.01 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 31- 0.01 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 32- 0.01 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 33- 0.01 करोड़ रुपये
Param Sundari Collection Day 34- 0.01 करोड़ रुपये
Total Box Office Collection- 51.31 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










