Pankaj Dheer death: ‘महाभारत के कर्ण’ पंकज धीर को कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धांजलि देने पहुंचे सलमान खान, को-स्टार्स में भी जताया शोक

पंकज धीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम
Pankaj Dheer death: महाभारत के कर्ण पंकज धीर का कैंसर से आज मंगलवार को निधन हो गया है. इस बीच सलमान खान उनके अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे. वहीं, इशिता और वत्सल सेठ ने भी साझा कीं भावुक यादें.
Pankaj Dheer death: 1988 की बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. बुधवार को मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में कई फिल्म और टीवी जगत के कलाकार पहुंचे. इस दौरान अभिनेता सलमान खान भी नजर आए, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं, उनके साथ काम कर चुके कई टीवी कलाकारों ने भी शोक जताया.
टाइट सिक्योरिटी के साथ अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Salman Khan and others attend the last rites of actor Pankaj Dheer. pic.twitter.com/hAJgPsFeaG
— ANI (@ANI) October 15, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान फीकी हरे रंग की शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं. सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ पहुंचे सलमान ने पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर और अन्य परिवारजनों को गले लगाकर संवेदना व्यक्त की.
सलमान और निकितिन धीर ने पहले भी कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ काम किया और अच्छा बॉन्ड साझा किया है.
को-स्टार्स ने भी जताया शोक
पंकज धीर के निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने भावुक होकर यादें साझा कीं. एक्ट्रेस इशिता दत्ता सेठ बोलीं, “यह खबर सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए. वह एक बेहतरीन इंसान और शानदार सह-कलाकार थे. मुझे याद है, वह हर दिन घर से सैंडविच लाते थे और हमेशा मेरे लिए कुछ बचाकर रखते थे. जिंदगी बहुत छोटी है, परिवार के लिए मेरी दुआएं.”
वहीं, इशिता के पति और एक्टर वत्सल सेठ ने कहा, “यह बहुत ही दुखद खबर है. मुझे अपनी पहली फिल्म टार्जन में उनके साथ काम करने का मौका मिला. गोवा में शूटिंग के दौरान वह हर किसी के लिए छाछ लेकर आते थे. वह हमेशा टीम को सहज और खुश रखते थे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










