‘सरके चुनर’ विवाद ने बढ़ाई नोरा फतेही की मुश्किलें, वर्क परमिट कैंसिल करने की मांग तेज

Updated:
विज्ञापन
Nora Fatehi

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही

Nora Fatehi: नोरा फतेही का गाना ‘सरके चुनर’ विवादों में घिर गया. लोग इसके लिरिक्स को लेकर नाराज हैं और अब वर्क परमिट कैंसल करने की मांग भी उठ रही है.

विज्ञापन

Nora Fatehi: कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिंदी वर्जन गाना ‘सरके चुनर’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया. गाने के कुछ लिरिक्स को लोग अश्लील मान रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर बॉयकॉट की जा रही है. इतना ही नहीं, अब नोरा फतेही के भारत में काम करने की अनुमति यानी वर्क परमिट को कैंसल करने की मांग की जा रही है.

विवाद क्यों हुआ?

गाने के कुछ लिरिक्स लोगों को ऑफेंसिव लगे. इस वजह से गाना सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, लेकिन मामला अभी भी खत्म नहीं हुआ. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 10 वकीलों के ग्रुप ने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में नोरा का भारत में काम करने का परमिट कैंसल करने और उन्हें देश से भेजने की मांग की है. इसके अलावा कई विभागों को भी लेटर भेजा गया है, जैसे कि सूचना और जनसंचार विभाग, सीबीएफसी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और नेशनल कमीशन ऑफ वुमन अब तक कंपलेन जा चुका है.

शिकायत में क्या लिखा गया?

शिकायत में कहा गया कि नोरा ऐसे कामों में शामिल हैं जो महिलाओं और बच्चों के लिए ठीक नहीं हैं और समाज के लिए नुकसानदायक हैं. शिकायत में 1946 कानून का रेफरेंस देते हुए बताया गया कि अगर कोई विदेशी नागरिक ऐसा करे जो लोगों की शांति और नियमों के खिलाफ हो, तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.

नोरा और टीम का जवाब

कुछ दिन पहले नोरा फतेही ने एक वीडियो शेयर किया और कहा कि उन्हें गाने के हिंदी लिरिक्स के बारे में जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि उन्हें बेवजह ट्रोल किया जा रहा है. गाने के लिरिसिस्ट ने भी माफी मांगी और कहा कि यह गाना कन्नड़ से हिंदी में ट्रांसलेट किया गया है.

कैसे नोरा ने अपनी पहचान बनाई

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, कनाडा में एक मोरक्कन मुस्लिम परिवार में हुआ. उन्होंने टोरंटो के वेस्टव्यू सेंटेनियल स्कूल और यॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. बॉलीवुड में उन्होंने 2014 में फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने डांस और आइटम नंबर्स के लिए फेमस हो गईं. उनके चर्चित गानों में ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, ‘ओ साकी साकी’ और ‘गर्मी’, स्ट्रीट डांसर 3D शामिल हैं. वह 2015 में बिग बॉस 9 में भी नजर आईं. उसके बाद वह लोगो के बीच काफी पसंद की जाने लगी.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में रणवीर सिंह ने लिया दीपिका का बदला, फैंस ने बनाया दिमाग हिला देने वाला कनेक्शन

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola