No Entry 2: दिलजीत दोसांझ ने छोड़ा नो एंट्री का सीक्वल, वजह जानकर चौंक जाएंगे
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 May 2025 3:59 PM
दिलजीत दोसांझ की कंतारा चैप्टर 1 में हुई एंट्री फोटो- इंस्टाग्राम
No Entry 2: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने वरुण धवन और अर्जुन कपूर स्टारर नो एंट्री के सीक्वल से किनारा कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत ने टीम के साथ रचनात्मक मतभेदों के कारण इस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला किया है. एक्टर मूवी में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे. फैंस उन्हें देखने के लिए सुपरएक्साइटेड थे.
No Entry 2: बोनी कपूर और उनकी टीम पिछले कुछ समय से मोस्ट अवेटेड फिल्म नो एंट्री 2 पर काम कर रहे हैं. अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को कास्ट किए जाने की खबर है. फैंस दिलजीत को नो एंट्री की मजेदार दुनिया में एंट्री करते देखने के लिए एक्साइटेड भी थे, लेकिन अब एक्टर ने फिल्म से किनारा कर लिया है. ऐसा माना जाता है कि क्रिएटिव मतभेदों के कारण अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया.
नो एंट्री से दिलजीत दोसांझ ने किया किनारा
फिल्मफेयर के अनुसार, दिलजीत ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला किया है. एक सूत्र ने बताया, “दिलजीत वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से वह फिल्म के क्रिएटिव आइडियाज से तालमेल नहीं बिठा पा रहे थे. इसलिए उन्होंने क्रिएटिव मतभेदों के कारण इस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला किया है.”
नो एंट्री सीक्वल के बारे में
सीक्वल का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और बोनी कपूर इसके निर्माता हैं. बताया जा रहा है कि सीक्वल में वरुण धवन और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे. यह भी माना जा रहा है कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी. तमन्ना का किरदार कथित तौर पर 2005 की मूल फिल्म में बिपाशा बसु के किरदार के करीब है. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. नो एंट्री 2 को 2025 के अंत में रिलीज किया जाना था.
नो एंट्री में थे ये कलाकार
नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान थे. यहा साल 2005 में रिलीज हुई थी और एक बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म की कहानी की बात करें तो यह दो विवाहित पुरुषों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली ने पहले भाग में मुख्य महिला किरदार निभाए थे, जबकि बिपाशा बसु ने कैमियो भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें- Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉर्डर 2 नहीं OTT फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल, मचाएंगे तबाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










