Nishaanchi Trailer: अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस-एक्शन से भरपूर देसी मसाला एंटरटेनर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Sep 2025 4:59 PM

विज्ञापन

फिल्म 'निशानची' का पहला रिव्यू Photo Source: Instagram

Nishaanchi Trailer: बाला साहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, देखें कहानी और स्टारकास्ट.

विज्ञापन

Nishaanchi Trailer: बॉलीवुड में एक और स्टार किड की एंट्री होने जा रही है. बाला साहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे (Aaishvary Thackeray) अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ से धमाकेदार डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. मेकर्स ने आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है. आइए इसके बारे में सबकुछ बताते हैं.

कैसा है ‘निशानची’ का ट्रेलर?

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘निशानची’ एक पूरी तरह देसी मसाला एंटरटेनर है, जिसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और इमोशंस का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा. ट्रेलर दर्शकों को सीधे 2000 के दशक की शुरुआत में ले जाता है, जहां उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर की चहल-पहल भरी गलियों में बबलू, रिंकू और डबलू की कहानियां आपस में टकराती हैं. इसमें सीटी-मार डायलॉग्स, जबरदस्त टकराव और प्यार भरे पलों का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो दर्शकों को पुराने जमाने की फिल्मों की याद दिलाता है.

क्या है कहानी?

इस फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे डबल रोल निभा रहे हैं. ‘निशानची’ दो जुड़वां भाइयों, बबलू और डबलू की कहानी है. दोनों भले ही एक-दूसरे की तरह दिखते हों, लेकिन उनके विचार और जिंदगी जीने का नजरिया बिल्कुल अलग है. कहानी इस बात पर आधारित है कि किस तरह इन दोनों की राहें टकराती हैं और किस अंजाम तक पहुंचती हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट और टीम

फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे के साथ-साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. जार पिक्चर्स के बैनर तले अजय राय और रंजन सिंह ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जबकि इसकी कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखी है.

‘निशानची’ इस साल 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, ऋतिक रोशन की सबसे कमाऊ ब्लॉकबस्टर को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola