Nishaanchi Box Office Collection: बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई अनुराग कश्यप की 'निशानची', कलेक्शन जानकर लगेगा झटका

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Sep 2025 2:47 PM

विज्ञापन

निशानची का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Nishaanchi Box Office Collection: अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'निशानची' का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. फिल्म की कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है. 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की टक्कर जॉली एलएलबी 3 से थी.

विज्ञापन

Nishaanchi Box Office Collection: अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘निशानची’ अक्षय कुमार- अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 के साथ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जॉली एलएलबी 3 तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई, लेकिन निशानची दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल नहीं हो पाई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बेहद खराब शुरुआत की और उसके बाद इसकी कमाई घटती गई. चलिए आपको 8वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

निशानची का 8वें दिन का कलेक्शन

ऐश्वर्या ठाकरे, वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार स्टारर ‘निशानची’ ने 8वें दिन 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 1.26 करोड़ रुपये हो गई है. दुनियाभर में फिल्म ने 1.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि जॉली एलएलबी 3 ने 78 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है.

निशानची का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Nishaanchi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 2- 0.39 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 3- 0.26 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 4- 0.13 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 5- 0.01 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 6- 0.01 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 7- 0.01 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 8- 0.01 करोड़

Nishaanchi Total Collection- 1.04 करोड़

जॉली एलएलबी 3 ने कितना कमाया?

  • Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 9- 0.05 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 78.05 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola