Nishaanchi Box Office Collection: बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म हुई फ्लॉप, फुटकर में कमाई से बटोरे महज इतने

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

निशानची बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Nishaanchi Box Office Collection: बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म ‘निशानची’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. जानें 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन.

विज्ञापन

Nishaanchi Box Office Collection: बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने फिल्म ‘निशानची’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया, लेकिन इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक लाने में नाकाम रही. 19 सितम्बर को रिलीज हुई ‘निशानची’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर प्रदर्शन किया है और फिल्म का कुल कलेक्शन 1.29 करोड़ रुपये पर ही सिमट गया है. ऐसे में आइए डे वाइज रिपोर्ट बताते हैं.

निशानची के 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘निशानची’ ने 11वें दिन भी भारत में 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद अब कुल कमाई 1.29 करोड़ रुपये की हो चुकी है.

निशानची डे वाइज कलेक्शन

Nishaanchi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 2- 0.4 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 3- 0.28 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 4- 0.12 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 5- 0.06 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 6- 0.07 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 7- 0.07 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 8- 0.01 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 9- 0.01 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 10-0.01 करोड़ रुपये
Nishaanchi Box Office Collection Day 11- 0.01 करोड़ रुपये

Nishaanchi Total Collection- 1.29 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुई ‘निशानची

एक तरफ उसी दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर ‘जॉली एलएलबी 3’ जबरदस्त कमाई कर रही है. तो वहीं, ‘निशानची’ को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका. न तो फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिला और यह फुस्स हो गई.

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: वरुण धवन-जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी एडवांस बुकिंग में पास या फेल? दूसरे दिन के रिपोर्ट्स में खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola