Naveen Kasturia: ‘एस्पिरेंट्स’ फेम नवीन कस्तूरिया ने राजस्थान में की ग्रैंड वेडिंग, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
naveen kasturia wedding

naveen kasturia wedding

Naveen Kasturia: टीवीएफ की पापुलर सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ फेम नवीन कस्तूरिया शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने इस गुड न्यूज की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

विज्ञापन

Naveen Kasturia: नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज हीरामंडी की बिब्बो जान यानी अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक और एक्टर शादी के बंधन में बंद चुके हैं. दरसअल, यह टीवीएफ की पापुलर सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ फेम नवीन कस्तूरिया हैं, जिन्होंने आज 3 दिसंबर मंगलवार के दिन राजस्थान के उदयपुर में अपनी गर्लफ्रेंड शुभांजलि शर्मा के साथ चट मंगनी पट ब्याह कर चुके हैं. इसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर दी हैं.

यहां देखें शादी की तस्वीरें-

एस्पिरेंट्स फेम नवीन कस्तूरिया ने की शादी

नवीन कस्तूरिया ने अपनी शादी की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी है. उन्होंने अपनी दुल्हन शुभांजलि शर्मा के साथ की तस्वीरों के नीचे कैप्शन लिखा है कि ‘चट मंगनी पट ब्याह..’ एक्टर की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चारों ओर छाई हुई है. फैंस कपल को शादी की बधाई भी दे रहे हैं. एक्टर की शेयर की गई पहली तस्वीर में वह अपनी दुल्हन की मांग भरते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में कपल साथ फेरे ले रहे हैं.

कौन है नवीन कस्तूरिया?

नवीन कस्तूरिया बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं वह कई फिल्मों और सीरीज में अपने दमदार अभिनय के लिए मश्हूर हैं. वह हुमा कुरैशी के साथ हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मिथ्या 2’ में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा उन्हें टीवीएफ की वेब सीरीज एस्पिरेंट्स के लिए भी जाना जाता है.

Also Read: YouTube पर फ्री में देखें ये दिल को छू लेने वाले वेब सीरीज

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola