Movies Releasing In Theatres This Week: इस हफ्ते थिएटर्स पर छाएगा फिल्मों का तूफान, जानें कौन-कौन सी होंगी रिलीज
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Jul 2025 12:15 PM
Movies Releasing In Theatres This Week
Movies Releasing In Theatres This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होगी, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. लिस्ट में सबसे आगे अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 है, जो 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Movies Releasing In Theatres This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में कौन-कौन सी मूवी रिलीज हो रही है, इसके बारे में आपको बताते हैं. लिस्ट में विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. इसके अलावा अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ भी खूब सुर्खियों में है. ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बेस्ड है.
Kingdom
विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ 31 जुलाई को रिलीज होगी. इसमें सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे भी अहम किरदार में है. ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है और इसमें एक जासूस की क्रूर दुनिया की झलक दिखाई गई है. वह जासूस खतरों से भरे मिशन पर निकलता है. फिल्म गौतम तिन्ननुरी की ओर से निर्देशित है.
Son Of Sardaar 2
ये साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है. मूवी में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, रोशनी वालिया और रवि किशन भी हैं. विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित मूवी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार और फनी था.
Dhadak 2
सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ भी 1 अगस्त को रिलीज होगी. ‘धड़क 2’ का क्लैश सन ऑफ सरदार से बॉक्स ऑफिस पर होगा. शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित फिल्म की स्टोरी ऐसी है जिसमें एक निम्न जाति के लड़के को उच्च जाति की लड़की से प्यार हो जाता है. ये साल 2018 में रिलीज हुई धड़क का सीक्वल है.
Ajey: The Untold Story of a Yogi
शांतनु गुप्ता की किताब “द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” से प्रेरित ये फिल्म 1 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक देगी. रवींद्र गौतम की ओर से निर्देशित इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ की भूमिका अनंत जोशी निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










