बॉर्डर 2 की आंधी में भी टिकी रही ‘मर्दानी 3’, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई

Mardaani 3 Box Office Collection Day 11
Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. 11 दिनों में फिल्म ने 37.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बॉर्डर 2 की कड़ी टक्कर के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक माना जा रहा है.
Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और दमदार किरदार के दम पर बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना आज भी मुमकिन है. ‘मर्दानी 3’ के जरिए रानी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर बड़े पर्दे पर लौटी हैं और दर्शकों से उन्हें शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
हालांकि सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त एंट्री ने मुकाबला काफी कड़ा कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद ‘मर्दानी 3’ ने अपनी पकड़ अब तक नहीं छोड़ी है.
दूसरे हफ्ते में दिखा उतार-चढ़ाव
फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 26.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे एक संतोषजनक ओपनिंग माना जा सकता है. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में हलचल देखने को मिली. दूसरे शुक्रवार को ‘मर्दानी 3’ ने 1.85 करोड़, शनिवार को 3.5 करोड़ और रविवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकेंड पर आई इस तेजी से साफ हो गया कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है.

हालांकि, दूसरे सोमवार यानी रिलीज के 11वें दिन फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई. आंकड़ों के मुताबिक, 11वें दिन फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की.
11 दिनों में कुल कलेक्शन
11 दिनों में ‘मर्दानी 3’ की भारत में कुल नेट कमाई 37.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. मौजूदा हालात में यह आंकड़ा फिल्म को फ्लॉप तो नहीं कहने देता, लेकिन अभी यह पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में भी नहीं पहुंची है.
अब सबकी नजरें दूसरे हफ्ते की वीकडेज कमाई पर टिकी हैं. अगर फिल्म धीमी रफ्तार में भी स्थिर बनी रहती है, तो ‘मर्दानी 3’ सेफ जोन में पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें: पत्नी के आरोपों पर पहली बार गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, परिवार और बेटे को लेकर किया ये खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




