पत्नी के आरोपों पर पहली बार गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, परिवार और बेटे को लेकर किया ये खुलासा

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनिता आहूजा
Govinda Reaction: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है. बेटे यश के करियर पर दिए गए बयान के बाद गोविंदा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने ऊपर लगाए गये आरोपों का भी जवाब दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा?
Govinda Reaction: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है. खासकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों के बाद ये मामला अक्सर सुर्खियों में आ जाता है. हाल ही में सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गोविंदा ने बेटे यश के फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने में कोई खास मदद नहीं की. अब इस पर खुद गोविंदा ने सामने आकर अपनी बात रखी है.
फिल्मी रिश्तों में खुद को नाकाम मानने लगे थे गोविंदा
गोविंदा ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि जब उन्होंने राजनीति से दूरी बनाई, तब उनका मकसद सिर्फ परिवार को किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा, ईर्ष्या या तनाव से बचाना था. उन्होंने बताया कि वे घर-परिवार के लिए ही पीछे हटे थे. गोविंदा ने ये भी कहा कि उन्होंने नाडियाडवाला से बात करके यश को फिल्ममेकिंग के अलग-अलग पहलुओं को सीखने का मौका दिलाया. हालांकि, उनका कहना है कि उनसे ज्यादा कुछ पूछा नहीं गया और घर में ऐसा माहौल बन गया था कि फिल्मी रिश्तों में वे खुद को नाकाम मानने लगे थे.
तलाक की खबरें भी आई थीं सामने
वहीं, सुनीता आहूजा बीते कुछ समय से गोविंदा को लेकर कई बयान देती नजर आई हैं. कभी बेटे के करियर को लेकर, तो कभी गोविंदा के पुराने अफेयर को लेकर उन्होंने खुलकर बातें कीं. कुछ समय पहले तो दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन बाद में ये अफवाह साबित हुईं.
स्मूद नहीं चल रही गोविंदा की मैरिड लाइफ
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यश आहूजा. हालांकि, बीते कुछ समय से उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं, जिससे साफ है कि दोनों की निजी जिंदगी इन दिनों आसान दौर से नहीं गुजर रही है.
यह भी पढ़ें: फिल्मों की भरमार लेकर आ रहे हैं Mr. Khiladi, हॉरर और एक्शन का बड़ा धमाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




