Malaika Arora: अर्जुन कपूर के ‘मैं सिंगल हूं’ बयान पर मलाइका ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैं बहुत हो प्राइवेट…

Updated:
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora

Arjun Kapoor and Malaika Arora

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर के ‘मैं सिंगल हूं’ वाले स्टेटमेंट पर रिएक्शन दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि वह काफी प्राइवेट पर्सन हैं.

विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. उन्होंने काफी वक्त तक एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया. दोनों आए दिन वेकेशन या डेट पर एक दूसरे के साथ स्पॉट हुआ करते थे, लेकिन अब हाल ही में दोनों स्टार्स ने अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है. इस खबर से उनके फैंस को भी काफी बड़ा झटका लगा. ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा का अपने रिश्ते पर एक बयान सामने आया है. मालूम हो कि यह बयान अर्जुन कपूर के ब्रेकअप और ‘मैं सिंगल हूं’ वाले स्टेटमेंट के बाद आया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

मलाइका ने क्या कहा?

मलाइका अरोड़ा ने ई टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बहुत ही प्राइवेट पर्सन हूं और मेरी लाइफ के कुछ एस्पेक्ट्स हैं जिनको लेकर मैं ज्यादा बताना नहीं चाहती. मैं कभी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात नहीं करने वाली हूँ तो जो भी अर्जुन ने कहा वो उनकी मर्जी है.’

क्या है पूरा मामला?

अर्जुन कपूर ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अपने और मलाइका के ब्रेकअप पर मुहर लगाया था. उनसे जब मीडिया ने मलाइका के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा- मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो.

अर्जुन ने दिया मलाइका का साथ

अर्जुन कपूर और मलाइका भले अब एक दूसरे के साथ नहीं हैं, लेकिन जब मलाइका के पिता का तो अर्जुन उनके साथ खड़े रहे थे. उनके इस जेस्चर को लोगो ने काफी पसंद भी किया था और जब एक्टर इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं कहूंगा कि जब खुशी और जाह्नवी के साथ एक हादसा हुआ था , तो उस वक्त भी ऐसा ही हुआ था. अगर मेरा किसी के साथ इमोशनल बॉन्ड है तो मैं उस इंसान के बुरे वक्त में उसके साथ खड़े रहूंगा. अगर मैं कसी के साथ इमोशनली अटैच्ड हूं तो मैं पूरी लाइफ उसके लिए रहूंगा.

यह भी पढ़े: Sonu Sood: सोनू सूद ने क्यों रिजेक्ट किए सीएम-डिप्टी सीएम पद के ऑफर, बोले- जब ऐसे ताकतवर लोग…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola