Maa Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर काजोल की फिल्म ‘मां’ ब्लॉकबस्टर होगी या फुस्स? करेगी इतने करोड़ की कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jun 2025 8:55 AM
Maa Final Box Office Collection
Maa Box Office Collection Day 1: काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ ने आज फाइनली थिएटर्स में दस्तक दे दी. फिल्म में काजोल ने मां का भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटी को बुरी शक्तियों से बचाना चाहती है. ओपनिंग डे पर मूवी कितने करोड़ की कमाई करेगी, यहां आपको बताते हैं.
Maa Box Office Collection Day 1: आज यानी 27 जून 2025 को काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये एक पौराणिक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्माण जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने किया है. विशाल फुरिया की ओर से निर्देशित फिल्म में काजोल ने एक मां का किरदार निभाया है. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर आज साउथ की फिल्म कन्नप्पा भी रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज है. अब फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, यहां जानिए.
ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई करेगी मां
इन दिनों सिनेमाघरों में आमिर खान की सितारे जमीन पर और हाउसफुल 5 बनी हुई है. हाउसफुल 5 का क्रेज तो कम हो गया है और कमाई में भी गिरावट देखी गई, जबकि सितारे जमीन पर ने अपनी पकड़ बनाई रखी है. इस बीच मां पहले दिन कैसा कलेक्शन करेगी, इसकी रिपोर्ट आ गई है. पिंकविला और कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, अर्ली आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ रुपये से 6.50 करोड़ रुपये के बीच नेट कलेक्शन कर सकती है. जबकि sacnilk के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 0.02 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये शुरुआती नंबर्स है, जो शाम तक अपडेट हो जाएंगे.
दर्शकों के लिए ये ऑफर लेकर आए अजय देवगन
अजय देवगन ने एडवांस बुकिंग को बढ़ाने के लिए दर्शकों के लिए 2 खरीदें 1 मुफ्त पाए ऑफर लेकर आए है. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “चंद्रपुर के डर का मजा सबके साथ ही आएगा! 2 टिकट खरीदें, 1 मुफ्त पाएं – एडवांस बुकिंग अभी शुरू है. जल्दी करें. ऑफर इस शुक्रवार तक वैध है.” फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










