Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें किस ओटीटी पर देखें 300 करोड़ी 'लोका'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Oct 2025 2:43 PM

विज्ञापन

लोका चैप्टर 1: चंद्रा ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: लोका चैप्टर 1: चंद्रा अब जल्द ही JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. कल्याणी प्रियदर्शन की यह मलयालम ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ की कमाई कर चुकी है. जानिए इसके ओटीटी रिलीज की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 302.11 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का ताज अपने नाम किया है. इस बीच अगर आपने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को थिएटर्स में मिस कर दिया था, तो आपके लिए एक गोल्डन चांस है. दरअसल, ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ अब अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है. आइए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं.

कहां स्ट्रीम होगी ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’?

फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा JioHotstar ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफार्म पर करते हुए लिखा, “एक नए ब्रह्मांड की शुरुआत. लोका चैप्टर 1: चंद्रा – जल्द ही JioHotstar पर आ रही है.”

डोमिनिक अरुण की ओर से निर्देशित और दुलकर सलमान की निर्मित इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने चंद्र अनन्या का दमदार किरदार निभाया है. उनके साथ नस्लेन, सैंडी मास्टर, अरुण कुरियन और चंदू सलीम कुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं.

लोका ने तोड़े इन बड़ी मलयालम फिल्मों के रिकॉर्ड

28 अगस्त 2025 को रिलीज हुई ‘लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की थुडारम (वर्ल्डवाइड 235.38 करोड़) और एल2: एमपुरान (वर्ल्डवाइड 266.81 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था. अब दर्शक इसके शानदार विजुअल्स और महिला सुपरहीरो के नए यूनिवर्स का अनुभव घर बैठे JioHotstar पर ले सकेंगे.

सीक्वल की तैयारी शुरू

फिल्म के सीक्वल ‘लोका चैप्टर 2’ की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. इस बार टोविनो थॉमस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कल्याणी प्रियदर्शन और दुलकर सलमान की भी वापसी की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Bobby Deol ने बेटे आर्यमन के बॉलीवुड डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी, बोले- नेपोटिज्म हमेशा काम नहीं करता

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola