Laapataa Ladies: किरण राव की लापता लेडीज देख इंप्रेस हुए अनुराग कश्यप, रवि किशन की परफॉर्मेंस को लेकर कही ये बात
Laapataa Ladies: किरण राव की लापता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से सराहना मिल रही है. अनुराग कश्यप ने अब फिल्म की तारीफ की है.
Laapataa Ladies: किरण राव की लापता लेडीज इन दिनों चर्चा में है. फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में है. फिल्म सुर्खियों बटोर रही है. अनुराग कश्यप ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कही.

जिसने भी लापता लेडीज देखी, उसने फिल्म की तारीफ की. अब फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है. इंस्टाग्राम पोस्ट में, अनुराग ने स्वीकार किया कि फिल्म देखने के दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.

अनुराग कश्यप ने फिल्म लापता लेडीज को लेकर लिखा, मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि 2024 के अंत में जब हम पीछे मुड़कर देखेंगे तो इस खूबसूरत फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना जाएगा.

अनुराग ने आगे पोस्ट में लिखा, किरण राव ने कितनी ईमानदार, मजेदार, खूबसूरत फिल्म बनाई है. वह इतनी सूक्ष्मता से बहुत कुछ कहती है, लेकिन उससे भी अधिक, इतनी भावपूर्ण फिल्म, एक अविश्वसनीय प्रेम कहानी, हर दस मिनट में ऐसे हास्य के साथ गिरने वाले सत्य बमों के साथ सुंदर कहानी देखना.

आगे पोस्ट में फिल्ममेकर लिखते हैं, मैं एक बच्चे की तरह रोया. मैं अपने ड्राइवर नारायण जी को अपने साथ ले गया जो बिहार से हैं और वह ऐसे थे जैसे गांव की याद आ गई.

अनुराग लिखते हैं, उन एक्टर्स की आंखों में सच्चाई, जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं देखा. रवि किशन के जीवन भर के प्रदर्शन के साथ सभी नए चेहरे, प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी और फिर स्नेहा देसाई और टीम का लेखन.

उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, मुझे उस भारत के लोगों की ईमानदारी, संवेदनशीलता और सहानुभूति की याद दिला दी, जिसमें मैं बड़ा हुआ था और अब लगता है कि खत्म हो गया है. यह जितना मजेदार और इमोशनल है उतना ही ईमानदार भी है.

बुधवार को लापता लेडीज ने केवल 50 लाख रुपये (शुरुआती अनुमान के अनुसार) का कलेक्शन किया था. फिल्म का टोटल कलेक्शन अबतक 5.45 करोड़ रुपये हो गया है.

हाल ही में मेकर्स ने घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिल्म के टिकट की कीमतें केवल 100 रुपये होंगी. उम्मीद है कि ऐसा करने से फिल्म की कमाई में इजाफा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










