‘धुरंधर’ की कहानी को उलटकर ‘अल्फा’ बना दिया’, KRK ने उड़ाया मजाक, आलिया की फिल्म को दिया सिर्फ 1 स्टार

Updated:
विज्ञापन

केआरके और अल्फा की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम

KRK Reviews Alpha: केआरके ने फिल्म ‘अल्फा’ पर रिव्यू देते हुए इसे 1 स्टार दिया. उन्होंने आदित्य चोपड़ा और बॉलीवुड की फिल्ममेकिंग पर भी तीखा हमला किया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने और क्या कहा.

विज्ञापन

KRK Reviews Alpha: फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके (कामा‍ल राशिद खान) ने फिल्म ‘अल्फा’ का रिव्यू किया है. केआरके ने अपने एक्स पर लिखा, “‘धुरंधर’ देखने के बाद आदित्य चोपड़ा ने उसकी कहानी को उलटकर ‘अल्फा’ बना दिया है. यह इस बात का सबूत है कि आदित्य चोपड़ा मानसिक रूप से क्रिएटिविटी में दिवालिया हो चुके हैं. ‘अल्फा’ यह साबित करती है कि बॉलीवुड में फिल्ममेकिंग की समझ कितनी कम हो गई है.”

विज्ञापन

KRK Compare Alpha With Dhurandhar: केआरके ने ‘अल्फा’ को दिया 1 स्टार

‘केआरके अपनो पोस्ट में आगे लिखते हैं, धुरंधर’ में रणवीर सिंह एक भारतीय एजेंट बनकर पाकिस्तान जाकर उन्हें खत्म करता है. वहीं ‘अल्फा’ में पाकिस्तान का एजेंट बॉबी देओल भारत में आकर देश को खत्म करने की कोशिश करता है. आदित्य धर रणवीर को वापस लाकर हीरो दिखाते हैं. लेकिन ‘अल्फा’ में आदित्य बॉबी को मारकर पाक एजेंट को फेल दिखाते हैं.कमाल यह है कि एक भाई सनी देओल भारत को बचा रहा है और दूसरा भाई बॉबी देओल भारत को खत्म कर रहा है.देशभक्त और देशद्रोही दोनों एक ही घर में हैं. इसे मैं 1 स्टार देता हूं.”

Alpha box office collection day 1: ‘अल्फा’ ने ओपनिंग डे पर कम की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘अल्फा’ ने अपने पहले दिन भारत में 9 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पिछली रिलीज ‘वॉर 2’, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आए थे, ने पहले दिन 52 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग की थी. वहीं, इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग शाहरुख खान की ‘पठान’ के नाम है, जिसने पहले दिन 57 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी. इन आंकड़ों के मुकाबले ‘अल्फा’ ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में अब तक की सबसे कम ओपनिंग दर्ज की है.

यह भी पढ़ेंवर्ल्डवाइड चला ‘अल्फा’ का जादू या हुई फुस्स? भारत में तोड़े 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें– Alpha: जानिए रांची में कहां और कितने बजे चल रही है फिल्म, ₹200 से ₹600 तक मिल रही टिकट

यह भी पढ़ें- आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola