Kriti Sanon: क्या कृति सेनन रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग जल्द लेंगी सात फेरे? पेरेंट्स से मिलने दिल्ली पहुंचे लव बर्ड्स
Kriti Sanon and Kabir Bahia
Kriti Sanon: एक्ट्रेस कृति सेनन की हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो उनकी शादी की खबरों को तेज कर रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव बर्ड्स पेरेंट्स से मिलने दिल्ली जा रहे हैं.
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस के लंबे वक्त से बिजनेसमैन कबीर बहिया संग अफेयर की खबरें तेज हैं. हालांकि, इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी कंफर्म नहीं किया, लेकिन अक्सर पार्टी या इवेंट्स में साथ में स्पॉट होते हैं. कपल बीते दिन एक शादी में साथ स्पॉट हुए थे, जिसमें दोनों को एक साथ चिल करते हुए देखा गया था. ऐसे में अब जल्द ही यह दोनों एक साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव बर्ड्स पेरेंट्स से मिलने दिल्ली जा रहे हैं.
यहां देखें कृति सेनन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का वीडियो-
कृति-कबीर पेरेंट्स से मिलने गए दिल्ली
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन और कबीर बहिया फैमिली से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं. कपल हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया. इस बीच कृति ने ब्लैक मास्क, ब्लैक चश्मा और कैप भी पहनी थी. एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक जैकेट और डेनिम जींस से कंप्लीट किया. वहीं, कबीर बहिया भी ऑल ब्लैक लुक में काफी स्मार्ट दिखाई दिए. दोनों लव बर्ड्स ‘कपल गोल्स’ दे रहे थे. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कबीर और कृति शादी की खबरों के बीच पेरेंट्स से मिलने के लिए गए हैं और इस साल 2025 के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आए थे. यह फिल्म एक्ट्रेस की पहली प्रोड्यूस की गई फिल्म थीं. इसके बार कृति सेनन जल्द ही आनंद एल राय की ”तेरे इश्क में” में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार धनुष लीड रोल में हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की हाइप बढ़ा दी. यह फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









