Kesari Chapter 2 First Review: बाहुबली के भल्लालदेव ने 'केसरी चैप्टर 2' पर दिया पहला रिव्यू, बोले- इस सिनेमाई जेम…

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Kesari Chapter 2 Box Office

Kesari Chapter 2 First Review: अक्षय कुमार की अपकमिंग ऐतिहासिक कोर्ट ड्रामा फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का पहला रिव्यू ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने एक पोस्ट के जरिए साझा किया है. उन्होंने इस फिल्म को 'सिनेमाई जेम' बताया है, जिसे सभी को जरूर देखना चाहिए.

विज्ञापन

Kesari Chapter 2 First Review: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म के निर्देशन की कमान करण सिंह त्यागी ने संभाली है और को-प्रोड्यूस का कार्यभार करण जौहर देख रहे हैं. हाल ही में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने अब दर्शकों के बीच में उत्सुकता बढ़ा दी है.

अब फिल्म के रिलीज से 5 दिन पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है, जिसे ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने एक पोस्ट के जरिए साझा किया है. ऐसे में अगर आप भी इस मूवी को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए पहले इसका रिव्यू जरूर जान लीजिए.

केसरी चैप्टर 2 का पहला रिव्यू

राणा दग्गुबाती ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी-अभी मैंने ‘केसरी चैप्टर 2’ देखी, जो एक ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा है. यह फिल्म भारतीय इतिहास के एक बेहद अहम अध्याय को उजागर करती है. यह एक ऐसी कहानी है जो हर भाषा में देखी जानी चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस सिनेमाई जेम को हम तेलुगु ऑडियंस तक लाने की हर संभव कोशिश करेंगे. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखना अनिवार्य है.’

राणा दग्गुबाती ने अपने पोस्ट में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे के परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि पूरी स्टार कास्ट ने अपने किरदारों में दमदार जान डाली है और फिल्म को प्रभावशाली बनाया है.

जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित कहानी

‘केसरी चैप्टर 2’ एक ऐतिहासिक कोर्ट ड्रामा है, जिसकी कहानी वकील सी. शंकरन नायर के ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर आवाज उठाने पर आधारित है. इस फिल्म में अक्षय कुमार शंकरन नायर के किरदार में हैं. तो वहीं, उनके साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: ‘केसरी चैप्टर 2’ से अनन्या पांडे के करियर को मिल सकती है नई उड़ान, कमाई में भी हो सकता है जबरदस्त इजाफा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola