Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 19: 19वें दिन केसरी 2 हिट हुई या फ्लॉप? जाट-रेड 2 की आंधी में अक्षय की मूवी ने इतनी कर ली टोटल कमाई

Kesari Chapter 2 OTT verdict
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 19: फिल्म केसरी चैप्टर 2 की स्पीड बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई हो, लेकिन फिल्म दर्शकों को अभी भी अपनी ओर खींच रही है. फिल्म 19वें दिन पर भी सिनेमाघरों में बनी हुई है. आइए आपको टोटल कलेक्शन बताते हैं.
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 अपने प्रदर्शन के 19वें दिन में पहुंच चुकी है. करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी मूवी को दर्शकों ने काफी सराहा. फिल्म में अनन्या पांडे और आर माधवन का भी दमदार लुक देखने को मिला. केसरी के पहले भाग के छह साल बाद आई यह दूसरी किस्त दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिखी. रेड 2 की आंधी में भी मूवी ने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाकर रखी है. हालांकि जाट की पकड़ अब कमजोर हो गई है और इसने 15 दिनों में 87 करोड़ कमाया है. आइए 19वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
19वें दिन केसरी चैप्टर 2 ने इतने करोड़ कमाए
केसरी चैप्टर 2 को शुरुआती दिनों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म को कई बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट मिला और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मूवी को मिला. भले ही स्पीड फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई हो, लेकिन फिल्म दर्शकों को अभी भी अपनी ओर खींच रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है और दर्शकों के दिलों में जगह भी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 19वें दिन मूवी ने अभी तक 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. टोटल कमाई मूवी ने 81.24 करोड़ रुपये की कर ली है और ये आंकड़ों में शाम तक बदलाव आएगा.
केसरी 2 का नेट कलेक्शन
- Kesari Chapter 2 Day 1- 7.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 2- 9.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 3- 12 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 4- 4.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 5- 4.8 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 6- 0.06 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 7- 3.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 8- 0.39 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 9- 8.15 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 10- 0.03 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 11- 2.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 12- 2.65 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 13- 2.15 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 14- 1.8 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 15- 1.25 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 16- 2 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 17- 2.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 18- 0.85 करोड़
- Kesari Chapter 2 Day 19- 0.01 करोड़
टोटल कमाई- 81. 24 करोड़ रुपये
यहां पढ़ें- ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










