Katrina Kaif Pregnant: क्यूट बेबी बंप के साथ कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, फोटो से नहीं हटेगी नजर

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Sep 2025 4:09 PM

विज्ञापन

क्यूट बेबी बंप के साथ कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फाइनली अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. कपल ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी तसवीर शेयर की. जिसमें अभिनेत्री का बेबी बंप भी देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर बीते कई दिनों से खबरें आ रही थी कि वह जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. अब फाइनली कपल ने क्यूट सा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर इस गुड न्यूज को फैंस संग शेयर किया. जी हां कैट और विक्की ने दुनियावालों को बता दिया कि वह जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अनाउंस की प्रग्नेंसी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया. जिसमें कपल ने एक पिक्चर पकड़ रखी है. तसवीर में कैटरीना व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप साफ तौर पर देखा जा सकता है. वहीं विक्की मैचिंग ड्रेस के साथ वाइफी के बंप को पकड़ रखा है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हम अपने जीवन के बेस्ट चैप्टर को खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ शुरू करने जा रहे हैं.

फैंस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को दे रहे बधाईयां

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी न्यूज से फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”बधाई हो… ये न्यूज ऑफिशियल होने का कबसे हमें इंतजार था.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बेबी कैट नहीं तो बेबी विक्की आने वाला है.. इस न्यूज को सुनकर काफी खुश हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सबसे सुंदर मां बनने वाली, आपकी नन्ही परी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.” कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं. कपल ने साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस रिसॉर्ट में ग्रैंड शादी की थी. उनकी वेडिंग काफी प्राइवेट थी.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Worldwide Records: वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 की बल्ले-बल्ले, इन 16 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola