Karisma Kapoor In Sunjay Kapur Funeral: एक्स पति के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी करिश्मा, व्हाइट सूट पहने आई ऐसे नजर, करीना-सैफ भी दिल्ली रवाना, VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jun 2025 3:20 PM
Karisma Kapoor In Sunjay Kapur Funeral
Karisma Kapoor In Sunjay Kapur Funeral: बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया. आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा. दिल्ली जाने के लिए करिश्मा अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ निकल गई थी. उनका वीडियो सामने आया है.
Karisma Kapoor In Sunjay Kapur Funeral: जाने-माने उद्यमी संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. संजय, करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे और उनका साल 2016 में तलाक हो गया था. उनका निधन 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से हुआ. आज संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा. संजय के निधन के बाद पहली बार करिश्मा सार्वजनिक रूप से नजर आई. वह अपने एक्स हसबैंड के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई.
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकली करिश्मा कपूर
संजय कपूर का निधन पोलो खेलते वक्त लंदन में हुआ था. आज गुरुवार को उनके निधन के आठ दिन बाद अंतिम संस्कार शाम 5 बजे होगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करिश्मा कपूर अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ मुंबई एयपोर्ट पर दिखी. वह अपने बच्चों के साथ अपने एक्स पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही है. करिश्मा ने व्हाइट सलवार सूट पहना हुआ था और कियान ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था. जबकि समायरा ने व्हाइट शूट पहना था.
करीना कपूर- सैफ अली खान भी दिल्ली के लिए रवाना
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करीना कपूर और सैफ अली खान भी शामिल होंगे. कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना व्हाइट सलवार सूट पहने दिख रही है. जबकि सैफ अली खान ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था. ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










