ePaper

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद करीना कपूर खान ने शेयर की ये खास तसवीर, अब सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Updated at : 14 Aug 2020 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद करीना कपूर खान ने शेयर की ये खास तसवीर, अब सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

करीना और सैफ अली खान दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं. करीना और सैफ ने घर में एक नए मेहमान के आने की पुष्टि भी कर दी है. हाल ही में सैफ और करीना ने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमें यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक नया मेहमान जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं. आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद.’

विज्ञापन
undefined

करीना कपूर खान ने अब प्रेग्नेंसी के एलान के बाद अपनी पहली तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. एक्ट्रेस अपनी सेल्फी शेयर करते हुए लिखती है, ‘एक और दिन, एक और शूट और एक और मेरी फेवरेट सेल्फी’. वहीं, करीना इस तसवीर में बेहद खूबसूरत लग रही है.

undefined

करीना की प्रेग्नेंसी की खबर सुन उनके फैन्स के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी खुश हैं. सैफ की बहन सोहा अली खान ने दोनों को बधाई देते हुए इंस्टा पर पोस्ट लिखा, जल्द आ रहा है. इंतजार नहीं कर पा रही. बधाई हो करीना कपूर खान. सेफ रहो और हेल्दी रहो. हमेशा की तरह चमकती रहो.

undefined

इस बारे में करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. मैं करीना को कब से कह रहा था कि तैमूर को साथ खेलने के लिए एक भाई या बहन चाहिए.” आगे उन्होंने कहा, “हम सभी बहुत खुश हैं और दुआ कर रहे हैं कि ये एक बहुत स्वस्थ और खुशहाल बच्चा हो.”

undefined

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के सफलतम जोड़ियों में से एक माने जाते हैं. इस कपल का एक क्यूट सा बेटा भी है तैमूर अली खान. सैफ और करीना ने 16 अक्‍टूबर 2012 में शादी की थी. दोनों स्‍टार्स साल 2008 में फिल्म ‘टशन’ के सेट पर एकदूसरे के करीब आये और लगभग चार साल तक डेटिंग करने के बाद 2012 में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola