Karan Aujla: दिलजीत दोसांझ के बाद करण औजला पर लगा ड्रग्स और शराब को प्रमोट करने का आरोप, दर्ज हुई शिकायत
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Dec 2024 10:51 PM
karan aujla
Karan Aujla: विक्की कौशल के गाने 'तौबा तौबा' के सिंगर करण औजला के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. इसके अनुसार, करण पर गानों के जरिए शराब, ड्रग्स और हिंसा को प्रमोट करने का आरोप लगाया गया है.
Karan Aujla: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला के खिलाफ चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज हुई है. सिंगर का चार दिन बाद यानी 7 दिसंबर को करण औजला का ‘इट वाज ऑल ए ड्रीम टूर’ के दौरान चंडीगढ़ में एक शो है. हालांकि, अब शो से पहले ही वह कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं. दरअसल, प्रोफेसर पंडित राव धरनेवर ने करण औजला के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दी है, जिसमें प्रोफेसर ने करण पर गानों के जरिए शराब, ड्रग्स और हिंसा को प्रमोट करने का आरोप लगाया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.
करण औजला के खिलाफ शिकायत दर्ज
प्रोफेसर पंडित राव धरनेवार ने करण औजला के खिलाफ शिकायत कर यह भी मांग की है की सिंगर अपने आने वाले चंडीगढ़ कंसर्ट में ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘अधिया’, ‘फ्यू डेज’, ‘अल्कोहल 2’, ‘गैंगस्टा’ और ‘बंदूक’ जैसे गाने न गाएं. साथ ही उन्होंने यह धमकी भी दी है कि अगर 7 दिसंबर को कारण ऐसे गाने गाते हैं तो वह चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे प्रोफेसर का कहना है कि कॉन्सर्ट आयोजित करने की परमिशन देने के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा.
दिलजीत दोसांझ पर भी लग चुका है आरोप
करण औजला से पहले प्रोफेसर ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद तेलंगाना सरकार ने दिलजीत के साथ-साथ उनकी टीम और हैदराबाद के होटल नोवोटेल के लिए नोटिस जारी किया था. नोटिस के अनुसार, दिलजीत दोसांझ को अपने लाइव शो के दौरान ‘पटियाला पेग’ और ‘पंज तारा’ जैसे गाने नहीं गाने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










