Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉक्स ऑफिस क्लैश पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरा ध्यान सिर्फ फाइनल आउटपुट पर है

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

कंतारा: चैप्टर 1 और सनी संस्कारी के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर ऋषभ शेट्टी ने की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: ऋषभ शेट्टी ने कंतारा: चैप्टर 1 और सनी संस्कारी के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर-निर्देशक ने दोनों फिल्मों की टीमों को शुभकामनाएं दीं और कहा हर फिल्म जीतनी चाहिए.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: 2 अक्टूबर को दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आमने-सामने आई हैं, एक ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर 1’ और दूसरी करण जौहर निर्मित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’. जहां कंतारा का प्रीक्वल एक पौराणिक गाथा है, वहीं सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पूरी तरह से एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

इसी बीच, अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने इस मच अवेटेड क्लैश पर अपनी चुप्पी तोड़ी और दोनों फिल्मों की टीमों को शुभकामनाएं दीं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

ऋषभ शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस क्लैश पर क्या कहा?

बॉक्स ऑफिस क्लैश पर Zoom की तरफ से पूछे गए सवाल पर ऋषभ शेट्टी ने कहा, “मैं इतना सोचता नहीं हूं. पूरा ध्यान सिर्फ फाइनल आउटपुट पर है. अभी-अभी मैं पोस्ट-प्रोडक्शन से बाहर निकला हूं. तीन साल बाद गांव से शहर आया हूं, तो सबकुछ नया लग रहा है. हर फिल्म के पीछे हजारों लोगों की मेहनत और परिवारों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं. इसलिए मेरी शुभकामनाएं हर फिल्म को हैं. हर डायरेक्टर, हर एक्टर और हर टीम को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए.”

उन्होंने साफ किया कि उनके लिए यह मुकाबला नहीं, बल्कि सिनेमा का जश्न है.

दोनों फिल्मों की खासियत

दोनों फिल्मों की रिलीज ने दशहरे के मौके पर बड़ा सिनेमाई माहौल बना दिया है. कंतारा: चैप्टर 1 की खासियत इसकी कहानी और लोककथाओं से जुड़ा वातावरण है, वहीं सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अपनी स्टारकास्ट और म्यूजिक के कारण चर्चा में है. कौन सी फिल्म दर्शकों के दिल जीत पाएगी, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़े: Param Sundari Final Box Office: हिट या फुस्स? जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ का खेल खत्म, जानें कितनी हुई फाइनल कमाई

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी, किसे मिलेगी मात? ट्रेड एक्सपर्ट्स से जानें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola