Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 3: ऋषभ शेट्टी का तूफान या वरुण धवन की चमक फीकी, कलेक्शन में किसका पलड़ा भारी

कंतारा चैप्टर 1 बनाम सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस दिन 3, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 3: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी हुआ, इसके बारे में आपको बताते हैं.
Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 3: 2 अक्टूबर को भारतीय बॉक्स ऑफिस ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बीच धांसू क्लैश देखने को मिला. दोनों फिल्मों में कांतारा चैप्टर 1 आगे निकल गई. ऋषभ शेट्टी की फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है और वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म की कमाई तीसरे दिन ही घट गई. चलिए आपको बताते हैं दोनों के कलेक्शन के बारे में.
कांतारा चैप्टर 1 ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया
‘कांतारा चैप्टर 1’ की आंधी में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ उड़ गई. कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 60 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की. कुली और दे कॉल हिम ओजी के बाद ऋषभ शेट्टी की फिल्म इस साल सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई. sacnilk के मुताबिक, भारत में फिल्म में अब तक करीब 8.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. ये आंकड़े शाम तक फाइनल आएंगे. अब मूवी की कुल कमाई 116.49 करोड़ रुपये हो गई है. ये नंबर्स वीकेंड पर और ज्यादा बढ़ेंगे. उम्मीद जताई जा रही कि मूवी अभी और भी कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को मात दे देगी.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की स्पीड हुई कम
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे. टोटल कलेक्शन अभी तक 16.52 करोड़ रुपये हो गए है. हालांकि फिल्म की स्पीड कम है, लेकिन फिर भी इसने अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी, एक चतुर नार, हीर एक्सप्रेस, फर्रे, तन्वी द ग्रेट, परम सुंदरी, आजाद, इमरजेंसी, निशानची,आंखों की गुस्ताखियां, केसरी वीर, पिंटू की पप्पी, लवयापा फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन पर पीछे छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










