Kantara Chapter 1 की एतिहासिक सफलता पर फिल्म के विलेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऋषभ शेट्टी ने मजबूत फिल्म बना दिया

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Oct 2025 9:17 AM

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1 की ऐतिहासिक सफलता पर क्या बोले फिल्म के विलेन

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में अब तक 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है. यह साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गुलशन देवैया ने भी ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर हिट कांतारा चैप्टर 1 जबरदस्त कमाई के साथ आगे बढ़ रही है. फिल्म हर दिन इतिहास रचते हुए नए रिकॉर्ड्स बना रही है. यह हिंदी सिनेमा की 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसी के साथ सैयारा को पछाड़ते हुए साल 2025 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर की लिस्ट में शामिल हुई. फिल्म की स्टारकास्ट इस ऐतिहासिक सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. अब कांतारा चैप्टर 1 में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गुलशन देवैया ने भी ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर चुप्पी तोड़ी है.

कांतारा चैप्टर 1 की ऐतिहासिक सफलता पर क्या बोले फिल्म के विलेन

गुलशन कुलशेखर कांतारा चैप्टर 1 में एक क्रूर और अहंकारी राजा की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म को मिली ऐतिहासिक सफलता को लेकर एक्टर ने न्यूज 18 संग बातचीत की. उन्होंने कहा, “कोई आश्चर्य की बात नहीं है. मुझे पता था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर जाएगी. इसपर जरूर सबका ध्यान जाएगा. पहले पार्ट ने वाकई लोगों का ध्यान खींचा था, तो इसपर फोकस रहना स्वाभाविक है. फिल्म को लेकर लोगों की तरह-तरह की राय होगी. चाहे यह पहले वाले जितना अच्छा हो या न हो. किसी फिल्म के लिए सबसे बड़ी बात होती है कि लोग इसे कैसे स्वीकार करेंगे, यह हमेशा सभी के लिए एक रहस्य रहा है. हम हमेशा एक पॉजिटिव रिस्पांस की उम्मीद करते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है और कभी कभी नहीं होता, लेकिन ऋषभ शेट्टी ने कुछ ऐसा किया है, जो ज्यादातर लोग नहीं कर पाते. वह उम्मीदों के बोझ तले दबे नहीं और सीक्वल को अपने दम पर एक मजबूत फिल्म बना दिया. नतीजा सभी ने देखा ही है.”

कांतारा चैप्टर 1 किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी?

कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से जबरदस्त टक्कर मिल रही है.

कांतारा चैप्टर 1 ने अब तक कितनी कमाई की है

कांतारा चैप्टर 1 ने अब तक भारत में 439.24 करोड़ की कमाई कर ली है.

कांतारा चैप्टर 1 के विलेन का नाम क्या है

कांतारा चैप्टर 1 में गुलशन कुलशेखर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. वह एक क्रूर और अहंकारी राजा के रोल में है.

कांतारा चैप्टर 1 ने किन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

कांतारा चैप्टर 1 ने बाहुबली-द बिगनिंग,  दंगल और कुली जैसे फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

कांतारा चैप्टर 1 में ये कलाकार दिखाई दे रहे हैं

ऋषभ शेट्टी के अलावा कंतारा चैप्टर 1 में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, राकेश पुजारी, प्रमोद शेट्टी जैसे स्टार्स हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन दोनों की शादी करवाएंगे अरमान और अभीरा, हॉस्टल में होगा हंगामा, AbhiMaan को याद आएगा अपना अतीत

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola