Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऋषभ शेट्टी का बॉक्स ऑफिस धमाका, टाइगर 3 और The GOAT को छोड़ा पीछे
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2025 8:36 AM
कांतारा चैप्टर 1 ने बनाया रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Records: फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया. फिल्म ने देश में 400 करोड़ और दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अब एक नया रिकॉर्ड बनाया है.
Kantara Chapter 1 Box Office Records: 2 अक्टूबर को कन्नड़ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया. फिल्म ने तेजी से कमाई करते हुए दुनियाभर में 637 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. फिल्म का रिव्यू राम गोपाल वर्मा, कंगना रनौत, एटली सहित कई फिल्म मेकर्स ने किया. ऋषभ शेट्टी के चाहनों वालों की लिस्ट अब काफी बड़ी हो गई है. अब फिल्म की कमाई की रफ्तार दूसरे हफ्ते काफी कम हो गई है. हालांकि अभी भी फिल्म डबल डिजिट में ही कलेक्शन कर रही है. स्पीड भले स्लो है, लेकिन फिर भी इसने फिल्म गोट और टाइगर 3 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
कांतारा चैप्टर 1 ने तोड़ा टाइगर 3 और गोट का रिकॉर्ड
सैक्निल्क के अनुसार, 13वें दिन ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 13.5 करोड़ का कलेक्शन किया. अब कुल कमाई इसने भारत में 465.25 करोड़ रुपये का कर लिया है. दुनियाभर में मूवी 637.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और अब ये 700 करोड़ के पास पहुंच रही है. फिल्म ने सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टाइगर 3 का भारत में 464 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन है. इसके अलावा फिल्म ने साउथ फिल्म गोट को भी पीछे छोड़ दिया, जिसका इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 457 करोड़ रुपये है.
जानें कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन
- Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
- Day 2- 45.40 करोड़ रुपये
- Day 3- 55.00 करोड़ रुपये
- Day 4- 61.50 करोड़ रुपये
- Day 5- 31.25 करोड़ रुपये
- Day 6- 16.67 करोड़ रुपये
- Day 7- 25.25 करोड़ रुपये
- Day 8- 20.50 करोड़ रुपये
- Day 9- 22.00 करोड़ रुपये
- Day 10- 39 करोड़ रुपये
- Day 11- 39.75 करोड़ रुपये
- Day 12- 13.35 करोड़ रुपये
- Day 13- 13.5 करोड़ रुपये
Total- 465.25 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










