ePaper

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 15: 14वें दिन बिगड़ा हाल, क्या डे 15 को 'कांतारा चैप्टर 1' ने किया कमाल? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानें

Updated at : 16 Oct 2025 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 15

कांतारा चैप्टर 1 के 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 15: कांतारा चैप्टर 1 ने 14वें दिन ₹10.55 करोड़ की सुस्त कमाई की. ऐसे में आइए जानते हैं अब रिलीज के डे 15 को ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने कितना बिजनेस किया.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 15: ऋषभ शेट्टी की पैन-इंडिया फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. लोककथाओं पर आधारित इस पौराणिक फिल्म की कहानी, रहस्यमय विजुअल्स और ऋषभ शेट्टी के दमदार निर्देशन ने दर्शकों को बांधे रखा है. यही वजह है कि फिल्म ने ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन (₹421 करोड़) को भी पछाड़ दिया है.

हालांकि, 14वें दिन फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और कलेक्शन 10.55 करोड़ रुपये तक सीमित रहा. इसके बावजूद फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. इस बीच अब 15वें दिन के कलेक्शन भी जारी कर दिए गए हैं. जिसपर एक नजर डालते हुए जानते हैं फिल्म के कमाल करने का सिलसिला अब भी जारी है या सुस्त पड़ गया.

कांतारा चैप्टर 1 के 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने 15वें दिन (दोपहर 4 बजे तक) ₹2.47 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹478.92 करोड़ तक पहुंच चुका है. हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं और फाइनल रिपोर्ट रात तक अपडेट की जाएगी.

फिल्म के मॉर्निंग शो की ओपनिंग धीमी रही, जिससे लगता है कि अब मूवी की स्पीड थोड़ी कम हो रही है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ 500 करोड़ क्लब में कब तक एंट्री करती है.

कांतारा चैप्टर 1 का डे-वाइज रिपोर्ट (India Net)

DayCollection (in ₹ Cr)
Day 1 [Thu]61.85
Day 2 [Fri]45.40
Day 3 [Sat]55.00
Day 4 [Sun]63.00
Day 5 [Mon]31.50
Day 6 [Tue]34.25
Day 7 [Wed]25.25
Day 8 [Thu]21.15
Week 1 Total337.40 Cr
Day 9 [Fri]22.25
Day 10 [Sat]39.00
Day 11 [Sun]39.75
Day 12 [Mon]13.35
Day 13 [Tue]14.15
Day 14 [Wed]10.55
Day 15 [Thu]2.47 (Early Reports)
Total (India Net)₹478.92 Cr
Sacnilk Reports

यह भी पढ़ें: Thamma की ब्लॉकबस्टर मूवी Lokah से हो रही तुलना पर आयुष्मान-रश्मिका ने किया रिएक्ट, कहा- हमारी फिल्म ज्यादा बड़ी है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola