Kangana Ranaut ने वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर को लेकर कहा कुछ ऐसा, जिसे सुन आप भी कहेंगे, इनको तो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हालांकि कई बार अपनी स्टेटमेंट को लेकर वह सुर्खियों में भी छा जाती है. अब एक्ट्रेस ने वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अक्सर अपने स्टेटमेंट को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. फिर भी वह अपनी बातें रखने से डरती नहीं है. अब अदाकारा ने वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर को लेकर टिप्पणी की है. कंगना ने दिग्गज अभिनेत्रियों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने शर्मिला टैगोर की तारीफ की है और गुलमोहर में उनके प्रदर्शन की तुलना ‘सर्दियों की धूप की गर्मी’ से की है.
कंगना ने की शर्मिला की तारीफ
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर शर्मिला टैगोर की मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर की है. यह फोटो गुलमोहर फिल्म की है. इसके साथ उन्होंने लिखा, “एक अलग नोट पर, हाल ही में एक प्यारी फिल्म गुलमोहर देखी, अनुभवी सुपरस्टार शर्मिलाजी को स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत खुशी हुई… उनकी स्क्रीन उपस्थिति, आवाज मॉड्यूलेशन, उनके प्रदर्शन में बारीकियां सर्दी के सूरज की गर्मी की तरह थीं… इतना सुंदर और सुरुचिपूर्ण.” बता दें कि राहुल वी चित्तेला द्वारा निर्देशित, गुलमोहर में शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी हैं.
कंगना ने वहीदा रहमान को लेकर कही ये बात
कंगना रनौत ने वहीदा रहमान को लेकर लिखा, “अब, वहीदा जी को जल्द ही पूर्ण भूमिका में देखने की उम्मीद है…आइए सभी इसे शेयर करें.” कंगना ने अपनी एक फिल्म से वहीदा रहमान की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की. फोटो में वहीदा सामने देखकर मुस्कुरा रही थीं. वहीं बैकग्राउंड में पिया तोसे नैना लागे रे गाना बज रहा था. बता दें कि इस साल की शुरुआत में कंगना ने वहीदा की 1957 की कल्ट फिल्म ‘प्यासा’ को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया था.
Also Read: 72 Hoorain ही नहीं, बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों को लेकर भी मचा था भयंकर बवाल, बैन करने तक की उठी थी मांग
वहीदा रहमान भी कर चुकी हैं कंगना की तारीफ
साल 2019 में, वहीदा रहमान ने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में उनके प्रदर्शन के लिए कंगना की प्रशंसा की थी. उन्होंने कहा था, ”मैं मणिकर्णिका में कंगना के प्रदर्शन और निर्देशन से बेहद प्रभावित हूं. वह बिल्कुल शानदार और खूबसूरत दिखती हैं. मैं वास्तव में खुश हूं और मुझे उनपर गर्व है. भगवान उन्हें आशीर्वाद दें और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं. मैंने कंगना को यह फिल्म दिखाने के लिए बुलाया क्योंकि मैं बहुत उत्सुक था. मुझे फिल्म बहुत पसंद आयी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










