Emergency: पंजाब में बैन हुई कंगना की 'इमरजेंसी', तो भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- 'ये पूरी तरह उत्पीड़न है…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Jan 2025 4:53 PM
Kangana Ranaut on Emergency Movie
Emergency: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' आज 17 जनवरी, 2025 को रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर चुकी है. इस फिल्म को पंजाब में बैन करने की मांग भी की गई है, जिसपर अब कंगना का रिएक्शन सामने आया है.
Emergency: कंगना रनौत की आज 17 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई पॉलिटिकल-ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ को पंजाब में बैन कर दिया गया है. यह तब हुआ जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी समेत कई संस्थाएं इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रही थी. अब इस मामले पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करते हुए इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने कहा है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. ऐसे में आइए बताते हैं आपको पूरा मामला.
यहां देखें कंगना रनौत का ट्वीट-
कंगना ने ट्वीट करते हुए क्या लिखा?
कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, यह कला और कलाकारों का पूर्ण उत्पीड़न है, पंजाब और कई शहरों से खबरें आ रही हैं कि ये लोग इमरजेंसी को प्रदर्शित नहीं होने दे रहे हैं. मैं सभी धर्मों का बहुत सम्मान करती हूं और चंडीगढ़ में पढ़ाई और बड़े होने के बाद मैंने सिख धर्म को करीब से देखा और उसका पालन किया है. यह पूरी तरह से झूठ है और मेरी छवि खराब करने और मेरी फिल्म इमरजेंसी को नुकसान पहुंचाने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने यह ट्वीट सुखपाल सिंह के फिल्म पर बैन के समर्थन में किए गए पोस्ट के बाद किया था.
क्यों की गई बैन करने की मांग?
सुखपाल सिंह खैरा ने फिल्म को लेकर बैन की मांग करते हुए लिखा, ‘मैं कंगना डायरेक्टेड इमरजेंसी फिल्म बैन करने में SGPCA अमृतसर का सपोर्ट करता हूं. वह देश के लिए सिखों का क्या योगदान है यह जाने बिना वह किसानों और सिखों की आलोचना करने के लिए जानी जाती हैं. SGPC हमारी चुनी हुई प्रतिनिधि संस्था है. भगवंत मान को फिल्म बैन करने के लिए तुरंत एक्शन लेना चाहिए, जिसमें सिखों की छवि खराब की गई है और हमारे राज्य पंजाब और यहां के लोगों की मानहानि की गई है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










