डिस्कवरी की नयी शृंखला ‘द जर्नी ऑफ इंडिया' में काजोल सहित दिखेंगे ये बड़े स्टार्स, इस दिन होगा प्रीमियर

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Sep 2022 8:35 AM

विज्ञापन

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की सीरीज ‘द जर्नी ऑफ इंडिया' में काजोल, फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता राणा दग्गूबती और संगीतकार ए आर रहमान दिखाई देंगे. भारत में इसका प्रीमियर 10 अक्टूबर को डिस्कवरी प्लस और डिस्कवरी के नेटवर्क के अन्य चैनलों पर किया जाएगा.

विज्ञापन

Discovery series The Journey Of India: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन वो पार्टी और इवेंट में नजर आती रहती है. पिछली बार आखिरी बार मूवी त्रिभंगा में दमदार अंदाज में नजर आई थी. इसमें उनके साथ मिथिला पालकर, तन्वी आज़मी, मानव गोहिल भी थी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो, डिस्कवरी की नयी शृंखला ‘द जर्नी ऑफ इंडिया’ में काजोल, फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता राणा दग्गूबती और संगीतकार ए आर रहमान दिखाई देंगे.

‘द जर्नी ऑफ इंडिया’

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की सीरीज ‘द जर्नी ऑफ इंडिया’ के प्रस्तोता अमिताभ बच्चन होंगे. इसमें काजोल, फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता राणा दग्गूबती और संगीतकार ए आर रहमान दिखाई देंगे. एक वक्तव्य के अनुसार देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस शृंखला को छह भाग में प्रसारित किया जाएगा और प्रत्येक एपिसोड में एक राष्ट्र के रूप में भारत के विकास को एक प्रभावशाली शख्सियत द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.

काजोल होंगी सीरीज ‘द जर्नी ऑफ इंडिया’ में

इसी के तहत वैश्विक फिल्म निर्माण में क्रांति लाने वाली कहानियों पर रोशनी डालते हुए अभिनेत्री काजोल दर्शकों को हिंदी फिल्म जगत के सफर पर ले जाएंगी. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘बॉलीवुड एक ऐसी पहेली है जो रचनात्मकता, नयापन और कलात्मक संवेदनशीलता के भारत के जबरदस्त जज्बे को समेटता है. दर्शकों के लिए एक ऐसा शो प्रस्तुत करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसमें भारतीय सिनेमा के समृद्ध इतिहास का जश्न मनाया जा रहा है और जो वर्षों से दर्शकों की अलग-अलग पसंद को पूरा करता आ रहा है.’

Also Read: Kajol Birthday PHOTOS: काजोल की इतनी ग्लैमरस तसवीर आपने पहले कभी नहीं देखी होगी
जानें प्रीमियर डेट

बाहुबली फेम राणा दग्गूबती इसमें भारतीय लेखिका और वन्यजीव संरक्षणवादी लतिका नाथ के साथ पर्यावरण संरक्षण में भारत की सफल पहलों को रेखांकित करेंगे. प्रसिद्ध भारतीय लेखक अमीष त्रिपाठी भारत की धार्मिक विविधता पर प्रस्तुति देंगे. शो का निर्माण ब्लैक आइरिस ने किया है जिसमें जानेमाने निर्देशक एस एस राजामौली, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, उद्योगपति आनंद महिंद्रा तथा सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर भी दिखाई देंगे. भारत में ‘द जर्नी ऑफ इंडिया’ का प्रीमियर 10 अक्टूबर को डिस्कवरी प्लस और डिस्कवरी के नेटवर्क के अन्य चैनलों पर 12 भाषाओं में किया जाएगा. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola