Jolly LLB 3 Box Office Collection: रेंग-रेंग कर भी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कर लिया इतना कलेक्शन, 60वें दिन फिल्म ने बटोरी इतनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2025 11:17 AM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Collection: फिल्म जॉली एलएलबी 3 के 60वें दिन का कलेक्शन सामने आया है. फिल्म अभी भी कमाई कर रही है. इस बीच कितनी सारी मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन फिर भी जॉली एलएलबी 3 थिएटर्स में बनी हुई है.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Collection: फिल्म जॉली एलएलबी 3 को बॉक्स ऑफिस पर 60 दिन हो गए. जी हां, अब भी फिल्म सिनेमाघरों में बरकरार है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने साथ में काम किया हैं. दोनों वकील के रोल में दिखे हैं, लेकिन एक-दूसरे के विरोधी है. नयी फिल्मों के आने के बाद भी रेंग-रेंग कर मूवी कमाई कर ही रही है. आइए आपको फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

60वें दिन जॉली एलएलबी 3 की कमाई

19 सितम्बर को सिनेमाघरों में जॉली एलएलबी 3 रिलीज हुई थी. sacnilk के मुताबिक मूवी ने 60वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब 60वें दिन का कलेक्शन मिलाकर मूवी की कुल कमाई 117.47 करोड़ रुपये हो गई है. मूवी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.

जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस कार्ड

Week 1 Collection- 74 करोड़
Week 2 Collection- 29 करोड़
Week 3 Collection- 7.3 करोड़
Week 4 Collection- 3.9 करोड़
Week 5 Collection- 2 करोड़
Day 36- 0.1 करोड़
Day 37- 0.2 करोड़
Day 38- 0.25 करोड़
Day 39- 0.06 करोड़
Day 40- 0.07 करोड़
Day 41- 0.05 करोड़
Day 42- 0.05 करोड़
Day 43- 0.03 करोड़
Day 44- 0.09 करोड़
Day 45- 0.09 करोड़
Day 46- 0.02 करोड़
Day 47- 0.04 करोड़
Day 48- 0.05 करोड़
Day 49- 0.02 करोड़
Day 50- 0.01 करोड़
Day 51- 0.03 करोड़
Day 52- 0.04 करोड़
Day 53- 0.01 करोड़
Day 54- 0.01 करोड़
Day 55- 0.01 करोड़
Day 56- 0.01 करोड़
Day 57-58- 0.01 करोड़
Day 59- 0.01 करोड़
Day 60- 0.01 करोड़

नेट कलेक्शन- 117.47 करोड़ रुपये

किस ओटीटी पर रिलीज हुई जॉली एलएलबी 3?

जॉली एलएलबी 3 अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. अगर किसी वजह से आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा है तो आप इसे ओटीटी पर घर बैठे सकते हैं.

यह भी पढ़ें– De De Pyaar De 2 Box Office Records: संडे पर तूफान बनी ‘दे दे प्यार दे 2’, इन 25 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की मूवी शामिलयह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola