John Abraham: जॉन अब्राहम के खाते में आई रोहित शेट्टी की एक्शन-थ्रिलर, जानें शूटिंग शेड्यूल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Feb 2025 10:58 PM
John Abraham
John Abraham: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम जल्द ही मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल, 2025 तक शुरू करने की जा सकती है.
John Abraham: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी नै फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर चर्चा में हैं. अब खबर है कि एक्टर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी अभी तैयार की जा रही है. रिपोर्ट्स में आगे यह भी बताया गया है इस आगामी फिल्म की शूटिंग अप्रैल, 2025 तक शुरू करने की जा सकती है. आइए फिल्म से जुड़ी सभी अपडेट्स आपको बताते हैं.
क्या बायोपिक बनाएंगे रोहित शेट्टी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी अब कॉप यूनिवर्स और कॉमेडी फ्रेंचाइजी से कुछ अलग हटकर लाना चाहते हैं. ऐसे में अब वह मुंबई पुलिस के पूर्व संयुक्त आयुक्त राकेश मारिया की बायोपिक बनाने पर विचार कर रहे हैं.
क्या है फिल्म का शूटिंग शेड्यूल?
रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म की शूटिंग मुंबई में 45 दिनों तक चलेगी. फिलहाल रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर और निर्देशक इसकी डेट पर चर्चा कर रहे हैं. वह दोनों गर्मियों में इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं और फिर इसी के बाद रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे. ऐसे में अब इस खबर के सामने आने के बाद जॉन अब्राहम के फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
कब रिलीज होगी जॉन की ‘द डिप्लोमैट’?
जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम, भूषण कुमार, समीर दीक्षित, अश्विन, राजेश बहल, विपुल शाह और कृष्णन कुमार मिलकर किया है. वहीं, निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जो ‘नाम शबाना’ और ‘मुखबिर’ जैसी फिल्म और वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं.
यह भी पढ़े: The Diplomat: थिएटर्स में कब आएगी जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’? सामने आई नई रिलीज डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










