Javed Akhtar Birthday: महान शख्सियत के बेटे होने के बाद भी खाई दर-दर की ठोकरे, आज भारत के मशहुर…

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Javed Akhtar Birthday

Javed Akhtar Birthday: भारतीय गीतकार कवि और स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर आज अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके आइए उनके संघर्ष और सफलता पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Javed Akhtar Birthday: भारतीय सिनेमा के मशहूर कवि, गीतकार और स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर ने दुनिया भर में हिंदी सिनेमा और साहित्य जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आज जावेद अख्तर अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 17 जनवरी, 1945 को ग्वालियर में मशहूर शायर रहे जांनिसार अख्तर के घर हुआ. इतने दिग्गज हस्ती के बेटे होने के बाद भी जावेद अख्तर को अपनी पहचान बनाने के लिए खूब संघर्ष करना पड़ा है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अब तक इंडस्ट्री में एक खास जगह बना रखी है. ऐसे में आइए उनके संघर्ष से लेकर सफलता तक पर एक नजर डालते हैं.

दर-दर भटक चुके हैं जावेद अख्तर

जावेद अख्तर का रुझान शुरुआत से ही साहित्य की ओर अधिक था. साथ ही उन्हें फिल्मों में भी काफी रुचि थी. ऐसे में वह अपनी किस्मत आजमाने के लिए साल 1964 में मुंबई आ गए. यहां आकर उनका जीवन कुछ आसान नहीं था बल्कि काम पाने के लिए उन्हें दर-दर तक भटकना पड़ा था. जावेद ने साल 2020 में अपने सोशल मीडिया एक हैंडल पर एक ट्वीट शेयर करते हुए अपने इस सफर को याद किया. उन्होंने लिखा, ‘यह 4 अक्टूबर 1964 का दिन था जब मैं मुंबई आया था. इस 56 साल के लंबे सफर में कई टेढ़े-मेढ़े रास्ते, कई रोलर कोस्टर और उतार-चढ़ाव आए, लेकिन कुल मिलाकर यह मेरे पक्ष में है. शुक्रिया मुंबई, शुक्रिया फिल्म इंडस्ट्री, शुक्रिया जिंदगी, आप सभी बहुत दयालु हैं.

जावेद और सलीम की लोकप्रिय लेखक जोड़ी

जावेद अख्तर को काफी संघर्ष करने के बाद साल 1959 में ब्रेक मिला, जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई. जावेद और सलीम खान की जोड़ी भारत की सबसे लोकप्रिय लेखक की जोड़ी है, जिसने साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इनमें ‘त्रिशूल’, ‘दीवार’, ‘काला पत्थर’, ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कई बेहतरीन हिट फिल्में शामिल हैं.

जावेद अख्तर को इन फिल्मों के लिए मिले अवार्ड

जावेद ने कई फिल्मों के लिए सदाबहार गाने भी लिखे हैं. इनमें ‘सिलसिला’, ‘साथ-साथ, मशाल’, ‘दुनिया’, ‘अर्जुन’ और ‘सागर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उन्हें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, ‘जोधा अकबर’, ‘रॉक ऑन’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ गीतकार’, ‘स्वदेश’, ‘वी द पीपल’, ‘कल हो ना हो’ और ‘लगान’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ जैसी फिल्मों के लिए भी अवार्ड मिला है.

यह भी पढ़े: Vijay Sethupathi Birthday: कभी सेल्समैन तो कभी कैशियर, एक्टर बनने से पहले विजय ने किए ये काम, फिर सुपरस्टार…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola