Vijay Sethupathi Birthday: कभी सेल्समैन तो कभी कैशियर, एक्टर बनने से पहले विजय ने किए ये काम, फिर सुपरस्टार...
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Jan 2025 7:00 AM
Vijay Sethupathi Birthday
Vijay Sethupathi Birthday: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में आज हम उनके एक्टिंग से पहले की जिंदगी से लेकर सुपरस्टार बनने तक के सफर पर एक नजर डालते हैं.
Vijay Sethupathi Birthday: विजय सेतुपति, आज के समय में यह नाम शायद ही कोई सिनेमा प्रेमी नहीं जानता होगा. अपनी नेचुरल एक्टिंग से दर्शकों का दिल जितने वाले विजय सेतुपति ने अपने करियर के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मी दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की हैं. विजय का नाम इंडस्ट्री में मंझे हुए एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है. आज सफलता की शिखर पर पहुंचने वाले विजय सेतुपति की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज उनके 47वें जन्मदिन के मौके पर हम उनके सुपरस्टार बनने से पहले से लेकर सुपरस्टार बनने तक के सफर पर एक नजर डालेंगे.
दुबई में की अकाउंटेंट की नौकरी
16 जनवरी 1978 में जन्में विजय सेतुपति हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. साथ ही उन्हें अपने करियर में नेशनल अवार्ड दो फिल्मफेयर अवार्ड साउथ और दो तमिल नाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स मिला है, लेकिन बहुत कम लोग या बात जानते होंगे कि वह फिल्मों में कदम रखने से पहले दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी करते थे. विजय को शुरुआत से ही फिल्मी दुनिया में आना था इसीलिए उन्होंने दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी छोड़ दी और भारत लौट आए. यहां आने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड एक्टर के तौर पर की. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोस और शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया और फिर उन्हें कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म से ब्रेक मिला.
बॉडी शेमिंग का शिकार हूए हैं विजय सेतुपति
विजय सेतुपति देखने में एक बिल्कुल आम आदमी की तरह नजर आते हैं, साधारण पैंट शर्ट और पैरों में चप्पल. उन्हें देखकर यह पता लगाना बहुत मुश्किल है कि वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं. विजय सेतुपति ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह कद काठी में बिल्कुल आम आदमी की तरह है और बाकी एक्टर्स के जैसे उनके सिक्स एब्स भी नहीं है और ना तो स्टाइलिश अंदाज है. इसके लिए उन्हें इंडस्ट्री में बॉडी शेमिंग तक किया जा चुका है.
एक्टिंग से पहले कर चुके हैं यह काम
विजय सेतुपति एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं उन्होंने एक्टिंग से पहले पॉकेट मनी के लिए एक रिटेल स्टोर में सेल्समैन फास्ट फूड ज्वाइंट में कैशियर और फोन बूथ ऑपरेटर के तौर पर काम किया है. जब इन सब चीजों से वह थक चुके थे तब उन्होंने भारत वापस आने का फैसला लिया था. इसके बाद उन्होंने 16 साल की उम्र में ‘नम्मावर’ की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, जहां उन्हें छोटे कद की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था. इस बात में तो कोई दो राय नहीं है कि एक्टर ने अपनी जिंदगी में संघर्ष नहीं देखा है लेकिन कहते हैं ना की सफलता का स्वाद चखने के लिए नाकामयाबी भी देखनी पड़ती है. आज के समय में विजय सेतुपति अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं और साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










