Jacqueline Fernandez के सिर से उठा मां का साया! मां किम ने लीलावती हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली

Jacqueline Fernandez Mother Died
Jacqueline Fernandez: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक्ट्रेस की मां किम ने आज लीलावती हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. कुछ दिनों पहले हार्ट स्ट्रोक पड़ने की वजह से वह लंबे समय से भर्ती थीं.
Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के सिर से मां की छाया छीन गई है. एक्ट्रेस की मां किम का आज निधन हो गया है. वह काफी लंबे वक्त से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती थीं. दरअसल, उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था. लेकिन अब वह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. जैकलीन अपनी मां की इस नाजुक स्तिथि में पुरे वक्त उनके साथ रहीं. हॉस्पिटल से कई बार एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. हालांकि, अभी जैकलीन या उनकी टीम की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है.
मां से मिलने सलमान खान भी पहुंचे
जैकलीन फर्नांडिस की मां 24 मार्च को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं. इसी वजह से एक्ट्रेस IPL में परफॉर्म करने के लिए भी शामिल नहीं हुईं. मालूम हो कि एक्ट्रेस को 26 मार्च के दिन राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान गुवाहाटी में परफॉर्म करना था. लेकिन मां की तबियत के चलते वह इसका हिस्सा नहीं बन पाईं. बीते दिनों एक्ट्रेस की मां से मिलने सलमान खा भी पहुंचे थे.
जैकलीन फर्नांडिस का वर्क फ्रंट
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने 2009 में आई ‘अलादीन’ फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म में वह रितेश देशमुख के अपोजिट रोल में थीं. इसके बाद वह कई हिट फिल्मों जैसे हाउसफुल 2, मर्डर 2, किक, ब्रदर्स, ढिशूम और जुड़वा 2 में नजर आईं. पिछली बार एक्ट्रेस को सोनू सूद की फिल्म फतेह में देखा गया था.
यह भी पढ़े: CID: अब नहीं सुनाई देगा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’, शो से बाहर हुए एसीपी प्रद्युम्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










