Jaat Lifetime Collection: फ्लॉप या हिट हुई सनी देओल की जाट, फिल्म का बजट 100 करोड़, जानें कितनी हुई कमाई

Updated:
विज्ञापन
Jaat Lifetime Collection

Jaat Lifetime Collection

Jaat Lifetime Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और फिल्म की कमाई लगभग थम चुकी है. थिएटर्स में अच्छी ओपनिंग के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है अब इसका लाइफटाइम कलेक्शन भी सामने आ गया है.

विज्ञापन

Jaat Lifetime Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसे रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. अब इसकी कमाई में गिरावट आ चुकी है और फिल्म का कलेक्शन थम गया है. फिल्म में सनी हीरो और रणदीप विलेन के रोल में दिखे. रणदीप के किरदार का नाम राणातुंगा और विनीत कुमार सिंह, सोमुलू की भूमिका में नजर आए. थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही है. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सामने आ चुका है.

‘जाट’ का लाइफटाइम कलेक्शन

जबरदस्त एक्शन फिल्म ‘जाट’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 56वें दिन 88.66 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इतने पर अब फिल्म की कमाई रुक गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है. हालांकि फिल्म बजट की लागत निकालने में सफल नहीं हो पाई. वहीं, ओटीटी पर मूवी नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है और दर्शकों को पसंद आ रही है.

यहां जानें जाट की कुल कमाई

  • Jaat Week 1- 61.65 करोड़
  • Jaat Week 2- 19.1 करोड़
  • JaatWeek 3- 6.32 करोड़
  • Jaat Day 23- 0.08 करोड़
  • Jaat Day 24- 0.13 करोड़
  • Jaat Day 25- 0.22 करोड़
  • Jaat Day 26- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 27- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 28- 0.08 करोड़
  • Jaat Day 29- 0.08 करोड़
  • Jaat Day 30- 0.05 करोड़
  • Jaat Day 31- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 32- 0.15 करोड़
  • Jaat Day 33- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 34- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 35- 0.07 करोड़
  • Jaat Day 36- 0.06 करोड़
  • Jaat Day 37- 0.02 करोड़
  • Jaat Day 38- 0.02 करोड़
  • Jaat Day 39- 0.02 करोड़
  • Jaat Day 40- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 41- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 43- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 44- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 45-46- 0.1 करोड़
  • Jaat Day 47-48- 0.01 करोड़
  • Jaat Day 49- 0.01 करोड़
  • Jaat Day 50-51- 0.01 करोड़
  • Jaat Day 52-53- 0.01 करोड़
  • Jaat Day 54-56- 0.01 करोड़

नेट कलेक्शन- 88.66 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola