Jaat में सनी देओल को ही कास्ट करने पर निर्देशक ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- फिल्म के लिए मेरा फॉर्मूला…
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Apr 2025 8:15 AM
Gopichandh Malineni on casting sunny deol in jaat
Jaat: निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म जाट में सनी देओल को दर्शकों ने शानदार एक्शन करते देखा. फिल्म में उनका स्वैग देखने को मिल रहा है. इस बीच एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म के लिए क्या सनी ही उनकी फर्स्ट च्वाइस थे.
Jaat: जाट की कामयाबी के कुछ समय बाद ही सनी देओल और फिल्म के निर्माताओं ने इसके सीक्वल जाट 2 की आधिकारिक घोषणा कर दी. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. बड़े पर्दे पर सनी को देखकर उनके चाहने वाल खुशी से झूम उठे. फिल्म में वह दुश्मनों को होश उड़ाते दिखे. फिल्म में उनका एक्शन अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने बताया कि जाट के सनी उनकी पहली पसंद थे या नहीं.
जाट के लिए सनी देओल ही थे मेकर्स की पहली पसंद?
निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि जाट के लिए सनी देओल की जगह वह किसी और को लेना चाहते थे या सनी ही उनकी पहली पसंद थे. गोपीचंद ने बताया, सिर्फ सनी जी ही मेरे दिमाग में थे. मैं उन्हें एक दमदार और जनता को पसंद आने वाले अंदाज में दिखाना चाहता था. आप देखेंगे कि इस फिल्म में सनी सर के डायलॉग्स बहुत कम हैं. जाट के लिए मेरा फॉर्मूला सनी सर के लिए यही था कम बोलना, ज्यादा एक्शन.
सनी देओल ने फैंस को कहा शुक्रिया
सनी देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्टर ने बताया कि उन्होंने फैंस से वादा किया कि जाट 2 पहले भाग से भी अधिक दमदार और रोमांचक होगी. एक्टर ने वीडियो में कहा, आपने मुझे, मेरे जाट के लिए ढेर सारा प्यार दिया. मैं वादा करता हूं कि जाट 2 इससे भी अच्छी होगी. आपका प्यार ही है मेरी ताकत आप सबका जोश ही है मेरी सफलता. जाट को प्यार करते रहिए और मैं जाट और सिनेमा का जश्न मनाते हुए आप सभी के वीडियो देखकर काफी खुश हूं. साथ ही बताया कि जल्द ही बॉर्डर 2 की शूटिंग करेंगे.
यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










