Jaat Box Office Collection Day 19: सनी देओल की ‘जाट’ 19वें दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप? जानें टोटल कलेक्शन
Jaat TV Premiere Date
Jaat Box Office Collection Day 18: जबरदस्त ओपनिंग के बाद अब ‘जाट’ के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है, जिससे फिल्म के फाइनल आंकड़ों पर असर पड़ रहा है. सनी देओल की फिल्म अब भी धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की कोशिश कर रही है.
Jaat Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन बाद भी टिकी हुई है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म में राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू ने काम किया हैं. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. फिल्म ने रविवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आइए 19वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
‘जाट’ ने 19वें दिन कमा लिए इतने रुपये
हाल ही में सनी देओल ने यह ऐलान किया है कि ‘जाट 2’ भी जल्द आने वाली है. इसका पोस्टर भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने फैंस से वादा किया है कि इस बार कहानी पहले से भी ज्यादा दमदार और शानदार होगी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जाट’ ने अपने रिलीज के 19वें दिन 0.62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. ये आंकड़ा शाम तक फाइनल अपडेट हो जाएगा. अब तक फिल्म की नेट कलेक्शन 85.65 करोड़ रुपये हो चुके हैं. 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के लिए फिल्म को थोड़ी और मेहनत करनी होगी.
जाट का नेट कलेक्शन
Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 18- 2 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 19- 0.62 करोड़ रुपये
जाट की कुल कमाई- 85.65 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








