ePaper

क्या सच में तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं मीरा राजपूत? जानिए इस सवाल पर क्या बोलीं शाहिद कपूर की पत्नी

Updated at : 27 Dec 2020 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
क्या सच में तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं मीरा राजपूत? जानिए इस सवाल पर क्या बोलीं शाहिद कपूर की पत्नी

Is Shahid Kapoor wife mira rajput pregnant: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्‍नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आये दिन मीरा अपनी तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर AskMeAnything सेशन रखा था. इस दौरान फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे, जिसका उन्होंने बिंदास तरीके से जवाब दिया. वहीं, एक यूजर ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

विज्ञापन

Is Shahid Kapoor wife mira rajput pregnant : बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्‍नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आये दिन मीरा अपनी तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर AskMeAnything सेशन रखा था. इस दौरान फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे, जिसका उन्होंने बिंदास तरीके से जवाब दिया. वहीं, एक यूजर ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

दरअसल, AskMeAnything सेशन में मीरा राजपूत से फैंस ने उनके पसंदीदा खाने से लेकर पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन्स तक कई सवाल किए. इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा, क्या वे तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं? इसके जवाब में उन्होंने लिखा, नहीं. साथ ही हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया. उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

undefined

गौरतलब है कि मीरा राजपूत और शाहिद की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी और दोनों की एक बेटी और एक बेटा है. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी में गिनी जाती है. वहीं, दिवाली के समय शाहिद ने मीरा के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसन्द किया था.

Also Read: PHOTO : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस मौनी रॉय ने कार में बैठकर कराया बोल्ड फोटोशूट, हॉट अंदाज देख फैंस बोले- बादलों की…

शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ तसवीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘सर्दियों की बरसात शाम में और क्या चाहिए.’ तसवीर में मीरा और शाहिद ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखे. ये क्यूट सी सेल्फी एक्टर ने लिया था, जिसमें मीरा उनके सीने पर सिर रखे दिखीं. मीरा ने मास्क लगा रखा था और उनकी डायमंड रिंग दिख रही थी.

https://www.instagram.com/p/CHnG3MHLJLl/ https://www.instagram.com/p/CJNq9loL1kJ/

शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘जर्सी’ के लिए क्रिकेट सीख रहे हैं और इसमें वो एक क्रिकेटर की भूमिका में होंगे. गौरतलब है कि शाहिद की अपकमिंग फिल्म जर्सी एक तेलुगू फिल्म का रिमेक है. इस फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्ननौरी ने ही मूल फिल्म का निर्देशन किया था. शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य किरदार में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola