Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कर डाला इतना कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 ने ओपनिंग डे पर धांसू कमाई की. इसने 24 करोड़ का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड तोड़े.

विज्ञापन

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म, हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज हो चुकी है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित, यह कॉमेडी-ड्रामा पॉपुलर हाउसफुल सीरीज की पांचवीं किस्त है. यह अक्षय की रितेश देशमुख के साथ छठी फिल्म है. दिलचस्प बात यह है कि हाउसफुल 5 पहली बॉलीवुड मूवी है, जिसमें दो अलग-अलग क्लाइमेक्स मौजूद हैं. बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 ने भारत में 24 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी की कमाई 40.75 करोड़ रुपये है. 12 करोड़ के विदेशी संग्रह के साथ, हाउसफुल 5 ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा को पछाड़ दिया है और वर्ष का सबसे अधिक ओवरसीज कलेक्शन दर्ज किया.

मर्डर मिस्ट्री में मौजूद हैं ये स्टार्स

हाउसफुल 5 ने मर्डर मिस्ट्री और अनलिमिटेड कॉमेडी के अपने अनूठे मिश्रण से लोगों को जबरदस्त एंटरटेन किया. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे प्रभावशाली कलाकारों की टोली है.

क्या है हाउसफुल 5 की कहानी

तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित, यह कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है, जहां एक अरबपति की ओर से यह घोषणा करने के बाद कि उसकी संपत्ति उसके उत्तराधिकारी जॉली को मिलेगी. बाद में एक हत्या होती है, जिससे सब कुछ हिल जाता है. इस कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब जहाज पर जॉली नाम के तीन व्यक्ति मौजूद होते हैं, जिनकी भूमिका अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन ने निभाई है. साथ ही उनकी अपनी गर्लफ्रेंड भी हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola