ePaper

Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने उड़ा दी इस साउथ मूवी की नींद, 2 दिन में ही कर दी हालत टाइट, जानें टोटल कलेक्शन

Updated at : 07 Jun 2025 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 vs Thug Life Box Office

Housefull 5 vs Thug Life Box Office

Housefull 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 से कमल हासन की ठग लाइफ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ. आइए जानें किसने पहले दो दिनों में कितना कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Housefull 5 vs Thug Life Box Office: इस हफ्ते सिनेमाघरों में कमल हासन की ठग लाइफ और अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई. इसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल देखने को मिली. ठग लाइफ 5 जून और हाउसफुल 5, 6 जून को रिलीज हुई. हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टार्स नजर आए और इसे लेकर काफी बज था. दूसरी तरफ मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ठग लाइफ में साउथ सुपरस्टार कमल के साथ तृषा कृष्णन दिखी. आइए आपको बताते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में.

हाउसफुल 5 ने ओपनिंग डे पर इतने करोड़ से खोला खाता

हाउसफुल 5 को मिल रही पॉजिटिव रिव्यूज ने इसकी हाइप को और भी बढ़ा दिया है. Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 23 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. फिल्म ने हाउसफुल 4 के ओपनिंग डे के कलेक्शन को पीछे कर दिया. हाउसफुल 4 ने पहले दिन 19.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हाउसफुल 5 की कमाई वीकेंड पर बढ़ेगी क्योंकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पांस देखने मिल रहा है. मूवी के दो अलग-अलग क्लाइमेक्स दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं.

ठग लाइफ का कलेक्शन

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई की. Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी ने सभी भाषाओं में 15.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन मूवी ने अपने खाते में 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कलेक्शन मूवी ने दो दिनों में करीब 23 करोड़ रुपये का किया है. हालांकि फिल्म एक्टर के तमिल के बारे में एक विवादित कमेंट करने की वजह से चर्चा में आ गई थी. उम्मीद जातई जा रही है कि वीकेंड पर मूवी की कमाई में इजाफा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola